14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जशपुर में गौ तस्करी पर शिकंजा: ‘ऑपरेशन शंखनाद’ में 11 गौवंश मुक्त, 4 तस्कर गिरफ्तार

OM Darpan

Oct 07, 2025 09:58 am 315 views
जशपुर में गौ तस्करी पर शिकंजा: ‘ऑपरेशन शंखनाद’ में 11 गौवंश मुक्त, 4 तस्कर गिरफ्तार
जशपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का 'ऑपरेशन शंखनाद' निरंतर जारी है। विगत एक ही दिन में जशपुर पुलिस को थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम गम्हरिया से दो अलग-अलग प्रकरणों में कुल 11 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराने में सफलता मिली है। साथ ही पुलिस ने चार आरोपी तस्करों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त दो पिकअप वाहन भी जब्त किए हैं।

**पहले मामले का विवरण: ग्राम गम्हरिया में गौवंश की तस्करी का प्रयास**

दिनांक 05.10.25 को जशपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम गम्हरिया में पिकअप वाहन क्रमांक JH01-DX-6151 में तीन गौवंशों को भरकर झारखंड की ओर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। इस सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल ग्राम गम्हरिया जाकर देखा। वहां एक संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक JH01-DX-6151 खड़ा मिला, जो पीछे की ओर त्रिपाल से ढका हुआ था। पुलिस ने पिकअप में बैठे दो व्यक्तियों से पूछताछ की। उन्होंने अपना नाम इमरान मोहम्मद (उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम कुम्हार टोली, गुमला, झारखंड) और अयान अहमद (उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम पंजाबी गली, गुमला, झारखंड) बताया। पुलिस ने जब संदिग्ध पिकअप वाहन में पीछे लगे त्रिपाल को हटाकर देखा तो पाया कि उसमें तीन गौवंशों को रस्सी में बांधकर रखा गया था। दोनों संदिग्ध व्यक्तियों से गौवंशों के संबंध में दस्तावेज की मांग की गई, लेकिन उनके द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपी तस्करों को हिरासत में ले लिया और उनके कब्जे से तीन गौवंशों को सकुशल बरामद कर लिया। तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक JH01-DX-6151 को भी जब्त कर लिया गया है। पूछताछ पर दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गम्हरिया स्थित पेट्रोल पंप के पीछे एक व्यक्ति से गौवंश खरीदे थे और झारखंड ले जा रहे थे। जिसके संबंध में पुलिस की जांच जारी है।

**दूसरे प्रकरण का खुलासा: नाकाबंदी में पकड़े गए 8 गौवंश**

दूसरे प्रकरण में सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस को दिनांक 05 व 06.10.25 की दरम्यानी रात्रि को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति एक पिकअप क्रमांक JH 01-PE -1923 में गौवंशों को बेरहमी पूर्वक भरकर कुनकुरी की ओर से जशपुर होते हुए झारखंड की ओर जाने वाले हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर तत्काल थाना सिटी कोतवाली जशपुर से पुलिस टीम के द्वारा ग्राम गम्हरिया के धान मंडी के पास नाकाबंदी की गई। इसी दौरान रात करीब 03.00 बजे संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक JH 01-PE -1923 कुनकुरी की ओर से आता दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका और उसमें बैठे दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्होंने अपना नाम सरवर खान (उम्र 27 वर्ष, निवासी बरवेननगर, थाना चैनपुर, जिला गुमला, झारखंड) और सरफु खान (उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम साईं टांगर टोली, थाना लोदाम, जिला जशपुर, छ.ग.) बताया। पुलिस ने जब पिकअप वाहन की तलाशी ली तब उसमें रस्सी से बांधकर बेरहमी पूर्वक ठूंस ठूंस लोड किए हुए कुल 08 गौवंश मिले। पुलिस ने सभी गौवंशों को सकुशल बरामद कर तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक JH 01-PE -1923 को जब्त कर लिया है।

** पुलिस का संकल्प**

दोनों प्रकरणों में गिरफ्तार आरोपी तस्करों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त आपराधिक सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(क)(घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत 11 गौवंशों को तस्करों से छुड़ाया गया है, साथ ही चार तस्करों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि 'ऑपरेशन शंखनाद' गौ तस्करी के खिलाफ जारी रहेगा।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915011716216

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 21