20 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

फरसाबहार में अवैध रूप से परिवहित 63 बोरी धान जप्त

शेयर करें

OM Darpan

Nov 21, 2024 12:04 am 206 views
[smartslider3 slider=6]
  • राजस्व एवं पुलिस विभाग ने की संयुक्त कार्यवाही, वाहन जप्त
जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर अन्य राज्यों से अवैध रूप से परिवहित और संग्रहित धान के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में उड़ीसा से अवैध रूप से धान परिवहित की जा रही एक पिकअप वाहन को फरसाबहार की संयुक्त टीम ने जप्त कर आवश्यक कार्यवाही की है। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर फरसाबहार नायब तहसीलदार, तपकरा थाना प्रभारी, फूड इंस्पेक्टर और पटवारियों की संयुक्त कार्यवाही में रेंगनमुडा, लवाकेरा में उड़ीसा से अवैध धान ला रही एक पिकअप गाड़ी (वाहन नंबर ओडी 16 सी 4563) से लगभग 63 बोरी अवैध धान जप्त किया गया है। कलेक्टर रोहित व्यास ने अन्य राज्यों से अवैध धान के विक्रय, परिवहन एवं अवैध संग्रहण के खिलाफ सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कोचियों और बिचौलियों द्वारा समिति में धान लाकर अन्य किसानों के पंजीयन में खपाने की आशंका पर जांच एवं प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही का निर्देश दिया है। इसी के तहत सतत निगरानी हेतु टास्क फोर्स का गठन किया गया है और धान खरीदी अवधि तक जिले में अन्य राज्यों से अवैध धान की आवक को रोकने के लिए 21 चेक पोस्ट पर तीन पालियों में अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260920072842766

विज्ञापन

Advertisement