14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रबल प्रताप जूदेव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, शवों पर राजनीति को बताया नीचता की पराकाष्ठा

OM Darpan

Sep 09, 2025 01:14 am 470 views
प्रबल प्रताप जूदेव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, शवों पर राजनीति को बताया नीचता की पराकाष्ठा
  जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में चार लोगों की असामयिक मृत्यु हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए। यह घटना जिले के जुरूडाड, बगीचा में घटित हुई, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।   इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में 19 वर्षीय अरविंद केरकेट्टा, 17 वर्षीय विपिन प्रजापति, 32 वर्षीय खिरोवती यादव और 50 वर्षीय डमरूधर यादव ने अपनी जान गंवा दी। इन मौतों ने पीड़ित परिवारों पर दुख का पहाड़ तोड़ दिया है। अनेक घायलों का इलाज जारी है, जिनकी शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। [video width="848" height="478" mp4="https://omdarpan.com/storage/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-08-at-7.55.49-PM.mp4"][/video]   [video width="478" height="850" mp4="https://omdarpan.com/storage/uploads/2025/09/unnamed-file.mp4"][/video]

मुख्यमंत्री ने तत्काल की आर्थिक मदद की घोषणा

घटना की गंभीरता को देखते हुए, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तत्काल प्रभाव से मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही, घायलों के लिए भी ₹50,000 की राशि उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने जुरूडाड पहुंचकर पीड़ित परिवारों से भेंट की, उन्हें सांत्वना दी और आश्वस्त किया कि भाजपा एवं सरकार इस कठिन घड़ी में हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

कांग्रेस पर 'शवों पर राजनीति' का गंभीर आरोप

हालांकि, इस दुखद घटना के बीच राजनीति भी गरमा गई है। पीड़ित परिवारों ने भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव से मुलाकात के दौरान बताया कि अंतिम संस्कार के समय कांग्रेस नेताओं ने उन्हें भड़काने का प्रयास किया। परिवारों के अनुसार, कांग्रेस नेताओं ने शवों को सड़क पर रखकर ₹50 लाख दिलाने का प्रलोभन दिया था, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया था।

जूदेव ने कांग्रेस के कृत्य को बताया 'नीचता की पराकाष्ठा'

इस आरोप पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कांग्रेस की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, "यह राजनीति का सबसे घृणित और अमानवीय चेहरा है। मृतक के शव पर राजनीति करना नीचता की पराकाष्ठा है। कांग्रेस पार्टी को इस कृत्य पर मृतक परिवारों और समाज से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।" उन्होंने दोहराया कि भाजपा पीड़ित परिवारों के दुख में सहभागी है और हर जरूरत की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। इस दौरान उनके साथ जशपुर भाजपा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा सहित कई अन्य स्थानीय भाजपा नेता मौजूद थे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915011716216

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 21