धर्मांतरण पर प्रबल प्रताप का बड़ा बयान: "घर वापसी ही अखंड भारत का मार्ग, जल्द बनेंगे सख्त कानून"
OM Darpan
Nov 13, 2024 10:46 am
157 views
13 Nov 2024
[smartslider3 slider=6]
-
17000 धर्मान्तरित लोगों की घर वापसी, धर्मांतरण के खिलाफ प्रबल प्रताप सिंह जूदेव का मोर्चा
प्रबल प्रताप को ‘भगवा गुंडा’ कहने पर बवाल प्रबल प्रताप के अभियान का विरोध करते हुए कोटा क्षेत्र के विधायक अटल श्रीवास्तव ने उन्हें ‘भगवा गुंडा’ कहकर संबोधित किया था और पुलिस से उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। इस बयान पर प्रबल प्रताप के समर्थकों ने हर जिले में मोर्चा खोल दिया है और इसका विरोध किया जा रहा है। संत समाज ने भी इस मामले में प्रबल प्रताप के साथ खड़े होकर विधायक अटल श्रीवास्तव के बयान की निंदा की है। धर्मांतरण के खिलाफ संकल्प प्रबल प्रताप सिंह जूदेव का कहना है कि उनके पिता स्व. दिलीप सिंह जूदेव ने हमेशा आदिवासियों और सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। अब वह भी अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जशपुर, सरगुजा, बस्तर और बलरामपुर जैसे इलाकों में धर्मांतरण का षड्यंत्र लंबे समय से चल रहा था, लेकिन अब रायगढ़, बिलासपुर और कोरबा जैसे शहरों में भी इसे फैलाने की साजिश हो रही है। प्रबल प्रताप ने रायगढ़ की हालिया घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।उन्होंने कहा कि धर्मांतरण की यह कुटिल चाल हिंदू संस्कृति को आघात पहुँचा रही है और इसे रोकने के लिए सभी हिंदू समाज को एकजुट होकर खड़ा होना होगा। प्रबल प्रताप ने राज्य के मुख्यमंत्री से विशेष चर्चा कर धर्मांतरण पर कठोर कानून लाने की मांग की है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन