Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जितेंद्र कुमार साहू ने संभाला तेलघानी विकास बोर्ड का अध्यक्ष पद, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहे उपस्थित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

तेलघानी व्यवसाय से जुड़े परिवारों के लिए आज का दिन बेहद गौरवपूर्ण रहा। तेलघानी विकास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष जितेंद्र कुमार साहू के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

इस ऐतिहासिक अवसर पर छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को अत्यंत प्रतिष्ठित बना दिया।

समारोह में सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल की उपस्थिति विशेष रही। साथ ही अहिवारा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, विधायक मोतीलाल साहू, दीपेश साहू, ईश्वर साहू और गजेंद्र यादव ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अपने प्रेरणादायी विचार साझा किए।

पुष्पगुच्छ और सम्मान चिन्ह भेंट कर किया अभिनंदन

दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे तथा भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी समारोह में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर जितेंद्र कुमार साहू को पुष्पगुच्छ और सम्मान चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

तेलघानी व्यवसाय के सशक्तिकरण का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने तेलघानी व्यवसाय से जुड़े परिवारों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए साहू के नेतृत्व में ठोस कार्ययोजना पर बल दिया। छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने और नयी ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प भी दोहराया गया।

उमंग और सौहार्द्र का अद्भुत माहौल

समारोह में जोश और उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। उपस्थित जनसमूह ने जितेंद्र कुमार साहू को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किए।

जितेंद्र कुमार साहू को हार्दिक बधाई और सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow