15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भोरमदेव पदयात्रा: सावन माह में गूंजेगी 'हर हर महादेव' की गूंज, 14 जुलाई को भव्य आयोजन

OM Darpan

Jul 14, 2025 12:13 am 410 views
भोरमदेव पदयात्रा: सावन माह में गूंजेगी 'हर हर महादेव' की गूंज, 14 जुलाई को भव्य आयोजन

कवर्धा (जलेश कुमार साहू)। ऐतिहासिक, पुरातात्विक व धार्मिक महत्व के प्रतीक भोरमदेव मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा पदयात्रा कर भगवान शिव का जलाभिषेक करने की सदियों पुरानी परंपरा इस वर्ष भी जीवंत होगी। सावन माह के प्रथम सोमवार, 14 जुलाई को भोरमदेव पदयात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस 18 किलोमीटर की पदयात्रा की शुरुआत सुबह 7 बजे बुढ़ा महादेव मंदिर से होगी, जो भोरमदेव मंदिर तक चलेगी। इस वर्ष की पदयात्रा में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री श्री विजय शर्मा भी शामिल हो सकते हैं।
भव्य पदयात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में कबीरधाम जिले के कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जिले के सभी नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक व व्यापारिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों को इस ऐतिहासिक भोरमदेव पदयात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। इसके अतिरिक्त, कबीरधाम जिले के पूर्व कलेक्टर रह चुके राज्य शासन के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को भी जिला प्रशासन द्वारा इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह पदयात्रा, जो 2008 से कवर्धा के बुढ़ामहादेव मंदिर से आमजन के सहयोग से अनवरत जारी है, इस बार भी प्रशासनिक स्तर पर पूरी तरह से तैयार है।
पदयात्रियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की मंशा के अनुरूप, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन ने पदयात्रा और उसमें भाग लेने वाले भक्तों के लिए स्वास्थ्य सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली है। जिले से बाहर से आने वाले पदयात्रियों के लिए विस्तृत रोडमैप भी तैयार किया गया है। पूरी पदयात्रा के दौरान डीजे साउंड सिस्टम व स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस साथ में चलेगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य परीक्षण की भी व्यवस्था की गई है। भोरमदेव मंदिर परिसर के आसपास कांवरियों के ठहरने के लिए भवन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पदयात्रा मार्ग पर पेयजल व नाश्ते की सुविधा पदयात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर शीतल पेयजल और नाश्ते की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था सकरी नदी विद्युत केंद्र के पास, ग्राम समनापुर, ग्राम बरपेलाटोला, ग्राम रेंगाखारखुर्द, ग्राम कोडार, ग्राम राजानवागांव, ग्राम बाघुटोला, ग्राम छपरी (गौशाला) और भोरमदेव मंदिर परिसर में रहेगी।
गर्भगृह से एलईडी के माध्यम से होंगे भगवान शिव के लाइव दर्शन श्रद्धालुओं को भगवान शिव के दर्शन आसानी से हो सकें, इसके लिए गर्भगृह से लाइव दर्शन की व्यवस्था एलईडी के माध्यम से की गई है। महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार निर्धारित किए गए हैं, जिनका उपयोग कर वे भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर सकेंगे। हर सोमवार को निःशुल्क भंडारा व प्रसादी वितरण हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन माह के प्रत्येक सोमवार को भोरमदेव मंदिर में कांवरियों व श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भंडारा और प्रसादी का वितरण किया जाएगा। यह निःशुल्क भंडारा ज्वाइन हैंड्स ग्रुप की ओर से लगाया जाएगा, जहां श्रद्धालुओं को भरपेट भोजन और व्रतधारियों के लिए फलाहार की व्यवस्था मिलेगी।
 
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260916003441698

विज्ञापन

Advertisement