13 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रीय कूडो टूर्नामेंट में दीपेश्वरी ने जीता कांस्य पदक, कबीरधाम का नाम किया रोशन

OM Darpan

Nov 13, 2025 07:42 am 260 views
राष्ट्रीय कूडो टूर्नामेंट में दीपेश्वरी ने जीता कांस्य पदक, कबीरधाम का नाम किया रोशन

कबीरधाम।

जिले की प्रतिभाशाली बेटी दीपेश्वरी ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कबीरधाम का मान बढ़ाया है। उन्होंने राष्ट्रीय कूडो टूर्नामेंट 2025-26 में शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक अपने नाम किया।


कलेक्टर ने किया सम्मानित, दी शुभकामनाएं

दीपेश्वरी की उपलब्धि पर कलेक्टर गोपाल वर्मा ने उन्हें सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कबीरधाम जिले की बेटियाँ आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। दीपेश्वरी की यह सफलता पूरे जिले और प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेहनत और लगन बने प्रेरणा स्रोत

कलेक्टर ने कहा कि दीपेश्वरी की मेहनत और लगन से प्रेरणा लेकर जिले के अन्य युवा खिलाड़ी भी खेल के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, संसाधन और मंच उपलब्ध कराकर उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के अवसर दिए जा रहे हैं।

इस अवसर पर निगेश्वर नाथ योगी, हिम्मत साहू, नरेन्द्र साहू, नितेश चंदेल, छेदीलाल निषाद, रोहिणी साहू, दुर्गा श्रीवास, देवकुमार साकेत और अनिल वर्मा उपस्थित रहे। सभी ने दीपेश्वरी को बधाई देते हुए उनके समर्पण, साहस और प्रतिबद्धता की सराहना की।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260913193652968

विज्ञापन

Advertisement