पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया 33/11 के.वी. विद्युत सब-स्टेशन का लोकार्पण, 2200 से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
OM Darpan
Dec 10, 2024 06:45 am
241 views
10 Dec 2024
पंडरिया।
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री विद्युत प्रवाह योजना के तहत ग्राम गांगपुर में 2 करोड़ 39 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित 33/11 के.वी. विद्युत सब-स्टेशन का लोकार्पण किया। इस उपकेंद्र की स्थापना से आस-पास के 14 गांवों को फायदा मिलेगा। अब इन गांवों के 500 से अधिक कृषि पम्पों, लगभग 1700 घरों और औद्योगिक संस्थाओं को उचित बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
यह उपकेंद्र विशेष रूप से लो वोल्टेज और बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान करेगा। इस योजना से कुल 2200 से अधिक उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ होने की उम्मीद है। विधायक भावना बोहरा ने इस अवसर पर ग्रामवासियों को बधाई दी और इस विकास कार्य को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार का उद्देश्य है कि जनता की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द हो और शासकीय योजनाओं का समयबद्ध लाभ आम जनता तक पहुंचे।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन