अवैध धान परिवहन: कोण्डागांव में 150 बोरी धान लदी ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त
OM Darpan
Dec 08, 2024 07:56 am
272 views
08 Dec 2024
कोण्डागांव।
जिले के सोरागुड़ा और एरला बेलोंडी चेकपोस्ट के पास 150 बोरी धान लदी ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की गई। देर रात लगभग 10.30 बजे एक ट्रैक्टर ओडिशा से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। अधिकारियों ने इसे चेकपोस्ट के पास रोक लिया और तत्काल कार्रवाई की।
माकड़ी तहसीलदार स्वाति नेताम, मंडी निरीक्षक मनीराम बघेल, हल्का पटवारी किरन सोरी, और पुलिस जवान कैलाश नेताम, शामनाथ मरकाम, प्रमोद बघेल की टीम ने संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। जब्त ट्रैक्टर और धान को कानूनी प्रक्रिया के तहत अनंतपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
कलेक्टर के निर्देशानुसार, बॉर्डर पर सभी पहुंच मार्गों पर चेकपोस्ट के जरिए अवैध परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के किसानों को समर्थन मूल्य का पूरा लाभ देना और बाहरी धान की अवैध बिक्री पर रोक लगाना है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन