13 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भईया लाल राजवाडे का ऐलान: धान खरीदी को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

शेयर करें

OM Darpan

Nov 26, 2024 07:32 am 278 views
भईया लाल राजवाडे का ऐलान: धान खरीदी को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
बैकुंठपुर। बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाडे ने बिलासपुर में एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर प्रदेश भर में धान खरीदी को लेकर चल रही अफवाहों के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में किसानों से विधानसभा चुनाव में किए गए वादे के अनुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे किसी भी तरह के भ्रम में न आएं और अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। विधायक भईया लाल राजवाडे ने कहा कि धान खरीदी राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले किए गए घोषणा पत्र में किसानों और माताओं के हित में दो बड़ी घोषणाएं की गई थीं। राजवाडे ने बताया कि वे स्वयं घोषणा पत्र समिति के सदस्य थे, इसलिए राज्य सरकार द्वारा पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी पूरी प्रतिबद्धता के साथ की जा रही है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई उपार्जन केंद्रों पर माइक्रो एटीएम की व्यवस्था की गई है, जिससे किसान 2,000 रुपये से 10,000 रुपये तक की नकद राशि निकाल सकते हैं। यह सुविधा किसानों के परिवहन, मजदूरी और अन्य खर्चों के लिए दी गई है।
31 जनवरी तक होगी धान खरीदी धान खरीदी अभियान 14 नवंबर से शुरू होकर 31 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा। इस खरीफ सीजन के लिए प्रदेश के 27.68 लाख किसानों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें 1.45 लाख नए किसान भी शामिल हैं। राज्य में 2,739 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से लगभग 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य तय किया गया है।
 
अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्ती विधायक भईया लाल राजवाडे ने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि धान खरीदी प्रक्रिया को लेकर भ्रम फैलाने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि हर पंजीकृत किसान को धान बेचने का उचित मौका मिले। छत्तीसगढ़ में किसानों के हित में सरकार के इस कदम को किसानों के साथ किए गए वादों को निभाने का प्रमाण माना जा रहा है। राजवाडे ने कहा कि यदि किसी भी खरीदी केंद्र पर कोई भी किसान के धान की 21 क्विंटल से कम खरीदी करने से मना करता है तो किसान सीधे उनके मोबाइल पर फोन कर उन्हें जानकारी दें। इस पर तत्काल एक्शन लिया जाएगा।
 
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261013134634846

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 3