लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गौ माता के नाम पर वोट लेकर जनता को दिया धोखा : लवकुश गुप्ता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


रायपुर।

छत्तीसगढ़ युवा हिंदू महासभा के रायपुर जिला महामंत्री लवकुश गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर गौ माता के नाम पर गौ सेवकों के साथ बड़ा धोखा करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि दोनों पार्टियों ने गौ माता के नाम पर वोट तो बटोरे, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्हें कसाइयों के हवाले कर दिया।

गौ माता के नाम पर छल का लगाया आरोप

गुप्ता ने तीखे शब्दों में कहा, “गौ माता का घी और मलाई खाने के बाद उन्हें कसाइयों के हवाले कर दिया जाता है, यह गौ सेवकों के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात है।” उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों को आने वाले समय में गौवंश का श्राप भुगतना पड़ेगा। यह गंभीर आरोप उन्होंने कल जारी एक बयान में लगाए।

पोरा पर्व पर निकली ‘गौ न्याय यात्रा’

यह बयान छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पोरा त्योहार के उपलक्ष्य में पुरानी बस्ती स्थित राजराजेश्वरी माँ महामाया के प्रांगण में आयोजित ‘गौ न्याय यात्रा’ के दौरान दिया गया। इस अवसर पर सनातन धर्म के प्रतीक नंदी बाबा की पूजा अर्चना की गई और सभी गौ सेवकों ने मिलकर आरती की। गौ माता को राज्य माता का संकल्प लेते हुए यह यात्रा निकाली गई, जिसका उद्देश्य गौ माता को उनका उचित सम्मान दिलाना है।

राजमाता का दर्जा और अलग मंत्रालय की मांग

‘गौ न्याय यात्रा’ के तहत लवकुश गुप्ता ने शासन से गौ माता को ‘राजमाता’ का दर्जा देने की पुरजोर मांग की। उनकी प्रमुख मांगों में गौ माता को पशु और मवेशी की श्रेणी से बाहर रखना भी शामिल है, ताकि उनका महत्व और सम्मान बढ़ाया जा सके। उन्होंने बताया कि उनकी प्रमुख मांगें 9 बिंदुओं में हैं, जिसमें गौ माता को राजमाता का दर्जा देकर एक अलग से गौ मंत्रालय का गठन करना सबसे महत्वपूर्ण है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow