लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अहमदाबाद में छत्तीसगढ़ का डंका: लायंस इसामे फोरम में लायन मधु यादव और विजय अग्रवाल हुए सम्मानित

Lions ISAME Forum 2025

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

30 देशों के प्रतिनिधियों के बीच बढ़ा मान


 अहमदाबाद/रायपुर।

समाजसेवी संस्था लायंस क्लब के प्रतिष्ठित ‘लायंस इसामे फोरम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन’ (Lions ISAME Forum International Conference) का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद-गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। 15 से 19 दिसंबर तक चले इस महाकुंभ में भारत सहित 30 अन्य देशों के करीब 2500 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ और डिस्ट्रिक्ट 3233-C का नाम रोशन करते हुए लायन मधु यादव को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

Lions ISAME Forum 2025 Lions ISAME Forum 2025 Lions ISAME Forum 2025

शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर बनाया कीर्तिमान

सम्मेलन के दौरान लायंस क्लब इंटरनेशनल फाउंडेशन (LCIF) के सत्र 2025-26 के लिए निर्धारित फंड रेजिंग (धनराशि एकत्रीकरण) के टारगेट को 100% पूरा करने की उपलब्धि पर यह सम्मान दिया गया। डिस्ट्रिक्ट 3233-C की एल.सी.आई.एफ. (LCIF) कोऑर्डिनेटर लायन मधु यादव और गवर्नर लायन श्री विजय अग्रवाल को संयुक्त रूप से इस उपलब्धि के लिए मंच पर सम्मानित किया गया। यह धनराशि जनहित से जुड़े सामाजिक सरोकार के कार्यों में व्यय की जाएगी।

दिग्गजों के हाथों मिला सम्मान

यह प्रतिष्ठित सम्मान लायंस क्लब के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष लायन ए.पी. सिंह और एल.सी.आई.एफ. के अंतरराष्ट्रीय चेयरपर्सन लायन फेब्रिसियो ओलिवेरा द्वारा प्रदान किया गया। 30 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मिला यह सम्मान डिस्ट्रिक्ट और छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरव का विषय है।

सेवा कार्यों में अग्रणी है लायंस क्लब

गौरतलब है कि लायंस क्लब इंटरनेशनल फाउंडेशन (LCIF) के माध्यम से लायन सदस्यों द्वारा शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक उत्थान और प्राकृतिक आपदाओं जैसे विषम संकटों के समय प्रभावित क्षेत्रों में बड़ी धनराशि दान की जाती है। इसी कड़ी में हाल ही में श्रीलंका में आई भीषण बाढ़ आपदा के दौरान लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा सहायता स्वरूप 1 लाख डॉलर की राशि डोनेट की गई है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow