लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर लोकसभा अध्यक्ष ने देशवासियों को दी मंगलकामनाएं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन और गीता के महत्व को रेखांकित किया। बिरला ने कहा कि श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा और प्रेम दुनिया भर के अनगिनत भक्तों में असीम है।

बिरला ने बालरूप में कन्हैया की लीलाओं को मनमोहक बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों को लाड और भाव से कान्हा पुकारते हुए मन प्रसन्नता से भर जाता है। प्रत्येक मां अपने बच्चों पर माता यशोदा जैसा स्नेह न्योछावर करना चाहती है।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि श्रीकृष्ण ने जीवन के यथार्थ को दर्शाया है। कर्तव्य, नीति, न्याय, विवेक, साहस और जीवन-संतुलन का महान दर्शन श्रीकृष्ण का महाभारत के रणक्षेत्र में अर्जुन को दिया गया गीता का ज्ञान है। यह संदेश मानव जीवन के लिए सदियों से मार्गदर्शक बना हुआ है।

बिरला ने गीता को भारत के दर्शन की आत्मा बताया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण हमें सिखाते हैं कि परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, जो व्यक्ति सत्य और धर्म के साथ खड़ा रहता है, अंततः विजय उसी की होती है।

उन्होंने प्रार्थना की कि हर घर में सुख-शांति, हर मन में विश्वास और हर जीवन में नई ऊर्जा एवं उमंग का संचार हो। बिरला ने कामना की कि सभी श्रद्धालुओं पर प्रभु की कृपा बनी रहे और राष्ट्र व समाज सत्य, न्याय एवं मानवता के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow