छतरपुर के गुरुकुल आश्रम में गुरुजी पर बच्चों के साथ अनुचित हरकत के गंभीर आरोप
OM Darpan
Nov 17, 2024 10:38 pm
291 views
17 Nov 2024
[smartslider3 slider=6]
छतरपुर।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित गुरुकुल आश्रम में गुरुजी टीकाराम शर्मा पर बच्चों के साथ अनुचित हरकत करने का गंभीर मामला सामने आया है। बच्चों ने आरोप लगाया है कि टीकाराम शर्मा पिछले कई महीनों से उनके साथ अनुचित व्यवहार कर रहे थे। इस मामले में पुलिस ने रविवार को आश्रम पहुंचकर जांच शुरू की और बच्चों के बयान दर्ज किए हैं।
मामला तब उजागर हुआ जब आश्रम में रह रहे तीन छात्रों ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इनमें से एक छात्र ने बताया कि पिछले एक महीने से गुरुजी उसके साथ अनुचित हरकत कर रहे थे। जब उसने इस बारे में अपने दोस्तों से बात की, तो पता चला कि वे भी इसी तरह के शोषण का शिकार हुए हैं।
रविवार को जब परिजन बच्चों से मिलने पहुंचे, तो उन्होंने पूरी घटना के बारे में जाना। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने बच्चों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी टीकाराम शर्मा ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा है, "मैं बच्चों के प्रति सख्त रहता हूं और गलती करने पर उन्हें मुर्गा बनाकर दंड देता हूं। इसी कारण बच्चों ने मेरे खिलाफ शिकायत की है। मैं ऐसे किसी भी कृत्य में शामिल नहीं हो सकता।"
बच्चों द्वारा लगाए गए आरोपों को देखते हुए पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अब तक किसी की गिरफ्तारी या एफआईआर दर्ज होने की जानकारी नहीं मिली है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन