13 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुकान के बाहर शराब पीने से मना किया तो बदमाशों ने की फायरिंग

शेयर करें

OM Darpan

Nov 11, 2024 12:33 am 273 views
दुकान के बाहर शराब पीने से मना किया तो बदमाशों ने की फायरिंग
[smartslider3 slider=6]
ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के बिरला नगर लाइन नंबर 9 में सिकरवार डिस्पोजल दुकान के संचालक रमेश सिंह सिकरवार पर दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई है। आरोप है कि बदमाश सत्यवीर जाट और दीपू उर्फ गोलू आर्य ने दुकान के बाहर शराब पीने से रोकने के विवाद के बाद इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के अनुसार, रमेश सिंह सिकरवार अपनी दुकान चला रहे थे, जब दो बदमाश सत्यवीर जाट और दीपू उर्फ गोलू आर्य दुकान के बाहर शराब पीते हुए गाली-गलौज करने लगे। दुकानदार रमेश ने उन्हें शराब पीने और गाली देने से मना किया और वहां से हटने को कहा। इससे नाराज होकर दोनों बदमाश वहां से चले गए, लेकिन आज दोनों बदमाश फिर से पहुंचे और दुकान के बाहर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान रमेश ने अपनी जान बचाने के लिए दुकान के अंदर भागकर खुद को सुरक्षित किया। बदमाश फायरिंग करने के बाद रमेश को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही हजीरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पुलिस ने फरियादी रमेश सिंह सिकरवार की शिकायत पर दोनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261013071559167

विज्ञापन

Advertisement