13 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने चौपाल लगाकर बनाया भाजपा का सदस्य

OM Darpan

Sep 25, 2024 07:15 am 147 views
  • सैकड़ों ग्रामीण डिजिटली भाजपा से जुड़े
  • नेताओं ने सबका साथ, सबका विकास पर दिया जोर

महासमुंद। भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने महासमुंद विधानसभा के विभिन्न गांवों में विशेष जनचौपाल आयोजित कर के स्थानीय निवासियों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस आयोजन के दौरान अशवंत तुषार साहू का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और सैकड़ों लोगों ने डिजिटली पार्टी के सदस्य के रूप में पंजीकरण किया।

जनचौपाल में, अशवंत तुषार साहू ने कहा कि भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांतों पर चलते हुए गरीबों के चेहरों पर खुशहाली लाने का सफल प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की योजनाओं के लाभ बिना भेदभाव के समाज के हर पात्र को मिले हैं, जिससे भाजपा के प्रति जनता में उत्साह देखा जा सकता है।

इस अवसर पर डॉ कृष्णा पटेल, राहुल साहू, रमेश पटेल, सोनू साहू, दुर्गेश निषाद, जितेंद्र साहू सहित कई पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260913203735613

विज्ञापन

Advertisement