पासिद में मनोहर ठाकुर के आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू शामिल हुआ
OM Darpan
Sep 25, 2024 07:20 am
169 views
25 Sep 2024
- पासिद गाँव के कार्यक्रम में भाजपा किसान नेता का जोशीला संबोधन, संस्कृति के महत्व पर जोर
महासमुंद। महासमुंद जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-2 के पासिद गाँव में आयोजित मनोहर ठाकुर के आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। युवा उत्सव समिति के सदस्यों ने तुषार साहू का पुष्प माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
अपने संबोधन में तुषार साहू ने कहा कि संस्कृति सामाजिक सामंजस्य और आर्थिक विकास को प्रोत्साहन देने की शक्ति रखती है। यह रचनात्मकता और अंतर-सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देने में उत्प्रेरक का कार्य करती है। उन्होंने भगवान राम से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की और ग्रामवासियों का कुशलक्षेम जाना।
इस अवसर पर सरपंच लालाराम निषाद, सुरेश, महेश, रमेश, तिलक, मनी और राहुल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन