14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिरकोनी मे सुवा नृत्य कार्यक्रम पहुंचे : भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू

OM Darpan

Oct 09, 2024 10:28 pm 239 views
दुर्गा उत्सव सुआ नृत्य महासमुंद   महासमुंद। महासमुंद के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक - 2 में स्थित ग्राम बिरकोनी में दुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान में सुआ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख-सौभाग्य और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। अशवंत तुषार साहू ने क्षेत्र के लोगों से भेंट कर उनके कुशल क्षेम जाना। आयोजन समिति द्वारा चंदन और गुलाल लगाकर उनका स्वागत किया गया, साथ ही सफल कार्यक्रम के आयोजन हेतु समिति को बधाई दी गई। अपने उद्बोधन में अशवंत तुषार साहू ने कहा, "सुआ नृत्य छत्तीसगढ़ राज्य की स्त्रियों का एक प्रमुख नृत्य है, जो समूह में किया जाता है। यह नृत्य स्त्री मन की भावना, उनके सुख-दुख की अभिव्यक्ति और उनके अंगों के लावण्य का प्रतीक है। 'सुआ नृत्य' का आरंभ दीपावली के दिन से होता है और यह अगहन मास तक चलता है।" इस आयोजन ने क्षेत्र के लोगों में उत्साह का संचार किया और सुआ नृत्य की परंपरा को जीवित रखने का संकल्प लिया गया।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914234702189

विज्ञापन

Advertisement