13 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कुकराडीह में सुवा नृत्य कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू

OM Darpan

Nov 07, 2024 12:53 am 166 views
[smartslider3 slider=6]
कुकराडीह सुवा नृत्य कार्यक्रम
महासमुंद। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-2 के ग्राम कुकराडीह में युवा उत्सव समिति के तत्वाधान में सुवा नृत्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने कार्यक्रम में पहुंचकर क्षेत्रवासियों के सुख-सौभाग्य और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम भी जानी। आयोजन समिति की ओर से उनका स्वागत चंदन और गुलाल से किया गया। इसके साथ ही उन्होंने सफल आयोजन के लिए समिति को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुवा नृत्य कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर नृत्य करती नजर आईं, जिससे पूरा वातावरण सांस्कृतिक उमंग से भर गया। कार्यक्रम में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। लोगों ने सुवा नृत्य के मधुर गीतों का आनंद लिया और ग्रामीण संस्कृति की झलक का अनुभव किया। अशवंत तुषार साहू ने अपने संबोधन में कहा कि सुवा नृत्य छत्तीसगढ़ राज्य की स्त्रियों का एक प्रमुख नृत्य है, जो समूह में किया जाता है। इस नृत्य में स्त्री मन की भावना, उनके सुख-दुख की अभिव्यक्ति और उनके अंगों का लावण्य देखने को मिलता है। उन्होंने बताया कि सुवा नृत्य का आरंभ दीपावली के दिन से होता है और यह अगहन मास तक चलता है। इस नृत्य में महिलाएं अपने पारंपरिक गीतों के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त करती हैं। यह नृत्य न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि इसमें सांस्कृतिक धरोहर की झलक भी देखने को मिलती है। भाजपा किसान नेता ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराएं पूरे देश के लिए प्रेरणादायक हैं। सुवा नृत्य जैसे कार्यक्रम हमारी समृद्ध संस्कृति को संजोए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवा उत्सव समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में एकता और भाईचारे की भावना को बल मिलता है। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे, जिन्होंने इस सांस्कृतिक आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी अपने विचार साझा किए और इस तरह के आयोजन को समाज के लिए आवश्यक बताया। आयोजन के समापन पर सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और समिति द्वारा मिठाई वितरण भी किया गया।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260913234451557

विज्ञापन

Advertisement