13 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिक्षा मनुष्य के जीवन का उपहार: अशवंत तुषार साहू

OM Darpan

Oct 18, 2024 12:42 am 308 views
शिक्षा का महत्व शिक्षा का महत्व   महासमुंद। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-2 के ग्राम रायमुडा में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर आयोजन समिति ने चंदन और गुलाल लगाकर उनका भव्य स्वागत किया। अपने उद्बोधन में अशवंत तुषार साहू ने शिक्षा और संस्कार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, "शिक्षा मनुष्य के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण उपहार है। यह व्यक्ति के जीवन की दिशा और दशा दोनों को बदल देती है। वहीं, संस्कार जीवन का सार है, जो व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण और विकास करता है। जब किसी व्यक्ति में शिक्षा और संस्कार दोनों का सही विकास होता है, तभी वह अपने परिवार, समाज और देश के विकास की ओर अग्रसर होता है।" कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों में गेंद राम कागजी, सेवा राम ठाकुर, सुरेश ठाकुर, भानु ठाकुर, द्वारिका पटेल, रामलाल ठाकुर सहित कई अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260913234451557

विज्ञापन

Advertisement