शिक्षा और संस्कार से ही होगा समाज और देश का विकास: भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू
OM Darpan
Nov 05, 2024 07:00 am
152 views
05 Nov 2024
[smartslider3 slider=6]
महासमुंद।
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक - 2 जय मां महामाया सुआ समिति के तत्वाधान में मातर महोत्सव के पावन अवसर पर ग्राम गढ़शिवनी में आयोजित सुआ नृत्य कार्यक्रम में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने सहभागिता दर्ज कराई। आयोजन समिति ने उनका फूल-माला पहनाकर और चंदन-गुलाल लगाकर सम्मानित किया।
अपने उद्बोधन में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने कहा, "शिक्षा मनुष्य के जीवन का उपहार है, जो व्यक्ति के जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल देती है। संस्कार जीवन का सार है, जिसके माध्यम से मनुष्य के व्यक्तित्व का निर्माण और विकास होता है। जब मनुष्य में शिक्षा और संस्कार दोनों का विकास होगा, तभी वह परिवार, समाज और देश के विकास की ओर अग्रसर होगा।"
इस अवसर पर भाजपा नेता समिति के अध्यक्ष रवि सोनकर, संरक्षक उदय यादव, अजय सोनकर, विक्रम सोनकर, सूरज सोनकर, राजा सोनकर, और राजेश्वर ध्रुव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन