रायपुर।
नगरीय चुनाव के करीब आते ही वार्ड क्रमांक 20, रामकृष्ण परमहंस कोटा क्षेत्र, राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गया है। इस वार्ड में कांग्रेस समर्थक मनोज गोपाल (मीत) ने अपनी दावेदारी ठोककर पार्टी और क्षेत्र के समीकरण बदल दिए हैं। मीत की सक्रियता और युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता ने उन्हें वार्ड 20 में कांग्रेस की ओर से सबसे प्रबल उम्मीदवार बना दिया है।
युवाओं के बीच लोकप्रिय मीत
मनोज गोपाल (मीत) को उनके सरल स्वभाव और जुझारू व्यक्तित्व के लिए जाना जाता है। वे हिंदूवादी विचारधारा के समर्थक होने के साथ-साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विकास उपाध्याय के लिए पश्चिम विधानसभा और रामकृष्ण परमहंस वार्ड में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। मीत युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों और महिलाओं के बीच भी काफी सम्मानित हैं।
वार्ड 20 में नई उम्मीद
वार्ड क्रमांक 20 में युवा चेहरों की दावेदारी के बीच मीत ने अपनी छवि को मजबूती से पेश किया है। उनके समर्थकों का मानना है कि मीत के प्रयासों से कांग्रेस का परचम फिर से लहराया जा सकता है। मीत के समर्थन में शहर के कई प्रभावशाली युवा, जो युवा कांग्रेस से जुड़े हैं, खुलकर सामने आ सकते हैं।
संगठन की हरी झंडी का इंतजार
मीत की उम्मीदवारी का अंतिम निर्णय कांग्रेस पार्टी संगठन के शीर्ष नेतृत्व के हाथों में है। संगठन की ओर से हरी झंडी मिलते ही मीत की जीत तय मानी जा रही है। क्षेत्र के मतदाताओं के बीच उनकी लोकप्रियता और उनका जमीनी जुड़ाव इस चुनावी संघर्ष को उनके पक्ष में मोड़ने में अहम भूमिका निभा सकता है।
मीत का विजन: स्मार्ट वार्ड की ओर
मनोज गोपाल (मीत) ने रामकृष्ण परमहंस वार्ड को रायपुर के सबसे स्मार्ट वार्डों में शामिल करने का वादा किया है। उनके समर्थकों का मानना है कि उनके नेतृत्व में वार्ड 20 में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।
[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2024/12/27-dec-2024-se-02-jan-2025-varsh-20-omdarpna-09.pdf”]











