Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मंत्री गजेन्द्र यादव ने मुड़पार में विद्यार्थियों से की आत्मीय बातचीत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • अनुशासन, मेहनत और लगन को बताया सफलता की पहली सीढ़ी


अछोटी। 

प्रदेश के शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव आज अपने अछोटी प्रवास के दौरान मुड़पार गांव में विद्यालय जा रहे विद्यार्थियों से अनौपचारिक रूप से मिले। उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके शैक्षणिक अनुभवों, पढ़ाई की स्थिति और भविष्य की योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

मंत्री ने बच्चों की जिज्ञासापूर्ण बातें सुनीं और उन्हें जीवन में अनुशासन, मेहनत एवं लगन को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन सफलता की पहली सीढ़ी है। जो विद्यार्थी अपने समय का सदुपयोग करते हैं, वही आगे चलकर समाज और देश की उन्नति में योगदान देते हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास और समाज सेवा की भावना को भी विकसित करती है। बच्चों से उन्होंने कहा कि वे अपने शिक्षकों का सम्मान करें, नियमित अध्ययन करें और अपने सपनों को साकार करने के लिए सदैव प्रयासरत रहें।

मंत्री ने विद्यालयों की शिक्षकीय व्यवस्था, अध्ययन की स्थिति और विद्यार्थियों की प्रगति की जानकारी भी ली। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करें ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित न रहें।

उन्होंने मुड़पार के विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति गंभीरता और आत्मविश्वास देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि हर बच्चे को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। इसके लिए विद्यालयों की सुविधाओं, शिक्षकों की उपलब्धता और डिजिटल संसाधनों के विस्तार पर कार्य जारी है।

अंत में उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर विद्यार्थी अपने जीवन में एक उद्देश्य निर्धारित करे और उसे प्राप्त करने के लिए ईमानदारी से प्रयत्न करे — यही सच्ची शिक्षा है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow