Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

विधायक गजेन्द्र यादव ने दुर्ग में पार्षद चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। 

दुर्ग नगर निगम के आगामी चुनावों को लेकर भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों ने अपने-अपने वार्डों में चुनाव कार्यालय तैयार किए हैं, जिनका उद्घाटन विधायक गजेन्द्र यादव ने किया। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनता से स्नेह और समर्थन जुटाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया और भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान को तेज करने की सलाह दी।

 

मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता दुर्ग निगम के सभी 60 वार्डों में पार्षदों की जीत सुनिश्चित करने के लिए घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को याद करते हुए कहा कि जो कुछ भी किया गया है, वह सिर्फ जनता की भलाई के लिए था।

विधायक ने बताया कि उन्होंने दुर्ग निगम क्षेत्र के विभिन्न पार्षद चुनाव कार्यालयों का भव्य उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में प्रत्याशियों ने जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और जनता से चुनावी सहयोग की अपील की। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर “भारत माता की जय” और “जय श्रीराम” के जयकारे गूंज रहे थे।

कार्यक्रम में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के पार्षदों और महापौर ने सिर्फ घोटाले किए हैं, जबकि भाजपा सरकार ने हर स्तर पर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब समय आ गया है जब दुर्ग नगर निगम की सूरत बदलने के लिए भाजपा को जिताना होगा।

उन्होंने नगर निगम चुनाव में महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार और सभी 60 वार्डों के पार्षदों को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का संचार किया। विधायक ने जनता से अपील की कि वे आगामी 11 फरवरी को कमल के चिन्ह पर बटन दबाकर भाजपा की जीत सुनिश्चित करें।

विधायक गजेन्द्र यादव ने इस दौरान कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए उन्हें चुनावी रणनीतियों पर विचार साझा किए और जनता से अपील की कि वे दुर्ग के विकास के लिए भाजपा को विजयी बनाएं।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow