Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

विकास कार्यों को लेकर विधायक गजेन्द्र यादव ने की समीक्षा बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • शासन से स्वीकृत कार्यों को समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

दुर्ग शहर के विकास कार्यों को लेकर विधायक गजेन्द्र यादव ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने वर्ष 2024-25 के लिए शासन से स्वीकृत विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और निर्देश दिए कि भूमिपूजन के बाद सभी निर्माण कार्य समयसीमा में पूर्ण किए जाएं।

शासन स्वीकृत कार्यों को जल्द शुरू करने के निर्देश

विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि वर्ष 2025-26 के लिए स्वीकृत कार्यों को शीघ्र प्रारंभ किया जाए, ताकि आम जनता को विकास की सौगात समय पर मिल सके। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा जनता की मांग के अनुरूप जो कार्य स्वीकृत हुए हैं, उन्हें गुणवत्ता के साथ और निर्धारित अवधि में पूरा किया जाए।

बाधाओं पर बिंदुवार चर्चा

बैठक के दौरान विधायक ने निर्माण संबंधी आने वाली विभिन्न समस्याओं पर अभियंताओं से बिंदुवार चर्चा की। उन्होंने खासतौर पर सड़कों के नवनिर्माण और चौड़ीकरण के दौरान प्रभावित लोगों को मिलने वाले मुआवजे और सर्वे की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने 2025-26 के बजट में सम्मिलित कार्यों को लेकर लेआउट और स्थल निर्धारण पर भी चर्चा की।

मुख्यमंत्री की पहल से विकास को मिला बल

विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग शहर की विभिन्न सड़कों के चौड़ीकरण और नवनिर्माण के लिए राशि जारी की है। इससे शहर की ट्रैफिक की समस्या को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और नागरिकों की सुविधा भी बढ़ेगी। उन्होंने सड़कों के निर्माण में आने वाली कठिनाइयों को चिन्हित कर मकानों के मुआवजे को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए।

प्रमुख कार्यों पर विस्तार से चर्चा

समीक्षा बैठक में निम्नलिखित विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई:

  • जिला पंजीयक एवं उपपंजीयक भवन निर्माण

  • महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण

  • संभाग मुख्यालय में ऑडिटोरियम निर्माण

  • पीडब्ल्यूडी कार्यालय भवन निर्माण

  • दुर्ग आईटीआई का उन्नयन

  • न्यायिक अधिकारियों के आवासों में बाउंड्री वॉल का निर्माण

  • स्कूल भवन निर्माण

  • चंडी मंदिर से नयापारा मार्ग का चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण

  • जेल तिराहा से मिनीमाता चौक तक यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य

  • महाराजा चौक से बोरसी तक फोरलेन सड़क निर्माण

  • दुर्ग-धमधा-बेमेतरा अंडर ब्रिज से अग्रसेन चौक तक फोरलेन मार्ग का निर्माण

बैठक में पीडब्ल्यूडी के ईई आशीष भट्टाचार्य, एसडीओ सीएस ओगरे, अभिषेक मेश्राम, सेतु एसडीओ टीएन संतोष, सहायक अभियंता अनिल अग्रवाल, हितेश दुलानी, गगन जैन, राकेश वर्मा, शबनम निशा और लीलाधर साहू उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow