- दुर्ग शहर में विकास के नए आयाम की शुरुआत
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)
विधायक गजेन्द्र यादव ने दुर्ग शहर में विद्युत और सड़क व्यवस्था सुधारने के लिए विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। 1 करोड़ की लागत से 6 वार्डों में सीसी रोड बनेगा, वहीं 27 किमी एलटी लाइन बिछाने के साथ 702 नए पोल और 10 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। यह सभी कार्य शहरवासियों के जीवन को बेहतर और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं।
विधायक गजेन्द्र यादव ने वार्ड 49 और वार्ड 01 में भूमिपूजन करते हुए कहा कि नये बसाहट वाले क्षेत्र में लाइन विस्तार की नागरिकों की मांग को ध्यान में रखते हुए, मुख्यमंत्री से स्वीकृति प्राप्त की। उनका कहना था कि विद्युत पोल और लाईन विस्तार से नागरिकों को राहत मिलेगी और रात्रि में आवागमन में कोई परेशानी नहीं होगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव से मिली स्वीकृति के बाद अब शुरू होगा काम
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा, “नये बसाहट वाले कॉलोनी में अभी तक पोल और लाईन विस्तार नहीं होने से विद्युत व्यवस्था में कई कठिनाइयाँ आ रही थीं। अब मुख्यमंत्री के आदेश पर, इस कार्य की स्वीकृति मिल गई है, और काम शुरू हो चुका है। यह नये पोल और लाईन विस्तार से लाखों नागरिकों को राहत मिलेगी।”
इस दौरान, सभापति श्याम शर्मा, एमआईसी सदस्य लीलाधर पाल, पार्षद शिवेंद्र परिहार, कमल देवांगन, कुलेश्वर साहू, मनीष साहू, कांशीराम कोसरे, मनोज सोनी, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, कमलेश फेकर, शंकर यादव, अमर यादव, और बिजली विभाग से कार्यपालन अभियंता आर. के. दानी, सहायक अभियंता डीलेन्द्र देशमुख, रमेश श्रीवास्तव, अनिकेत यादव उपस्थित रहे।
लगेगे 10 नए ट्रांसफार्मर
विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में 3 करोड़ 47 लाख की लागत से 58 स्थानों पर कार्य किए जाएंगे। इसमें 10 नए ट्रांसफार्मर, 6 ट्रांसफार्मर की लोडिंग क्षमता बढ़ाने, 27 किमी एटी लाइन का विस्तार, और 702 नए बिजली पोल लगाए जाएंगे। इन कार्यों की शुरुआत भूमिपूजन के साथ हो चुकी है।
सीसी रोड बनाने के लिए भी स्वीकृति मिली
विधायक गजेन्द्र यादव ने यह भी बताया कि वार्ड 01, 49, 02, 03, 44, और 51 में सीसी रोड बनाने के लिए स्वीकृति मिली है। इन स्थानों पर सड़कों की हालत बेहद खराब हो चुकी थी और नागरिकों को आवागमन में परेशानियाँ हो रही थीं। अब इन सड़कों के बन जाने से वार्डवासियों को राहत मिलेगी।
विधायक ने इस दौरान इंजीनियरों को निर्देश दिया कि कार्य निर्धारित समय में और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए ताकि जनता को इसका समय पर लाभ मिल सके।









