Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बोरसी में धूमधाम से मनी ‘हरेली’

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

छत्तीसगढ़ की पावन लोक परंपरा और ग्रामीण जीवनशैली के प्रतीक पर्व हरेली तिहार का आयोजन बोरसी के वार्ड 52 में बड़े उत्साह के साथ किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन और पूर्व पार्षद प्रेमलता साहू के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

पारंपरिक तरीके से किसानों के औजारों की पूजा-अर्चना के बाद गौ माता को भोग अर्पित किया गया। कार्यक्रम में गेंड़ी दौड़, मटका फोड़ और कुर्सी दौड़ जैसे पारंपरिक छत्तीसगढ़ी खेलों का भी आयोजन हुआ, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।

इस मौके पर बाकलीवाल ने हरेली को संस्कृति का प्रतीक बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ी संस्कृति को दिए गए सम्मान की प्रशंसा की। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू, मदरसा बोर्ड अध्यक्ष अलताफ अहमद समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow