Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने राजस्व विभाग की समीक्षा की, बकायेदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने मंगलवार को राजस्व विभाग की बैठक लेकर वसूली की समीक्षा की और विभाग की टीम को बड़े बकायेदारों से कड़ी कार्रवाई कर करों की वसूली के निर्देश दिए। आयुक्त ने वार्डवार वसूली और डिमांड की जानकारी लेकर वसूली के प्रति सख्ती दिखाई और डिमांड के खिलाफ वसूली करने की बात कही।

बैठक में आयुक्त ने बकाया राशि वसूलने के लिए बचे हुए 6 दिनों में 7 करोड़ की वसूली का लक्ष्य तय किया। उन्होंने प्रतिदिन वार्डों में जाकर वसूली करने और 2-2 घंटे के शिविर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही काउंटर का समय सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक बढ़ाने की बात भी की। आयुक्त ने कहा कि 31 मार्च 2025 तक टैक्स जमा न करने वालों के खिलाफ नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा, बिना लाइसेंस के दुकाने संचालित करने वालों के खिलाफ सील बंद की कार्यवाही की जाएगी।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने राजस्व अधिकारियों को आदेश दिया कि वे प्रत्येक सहायक राजस्व निरीक्षकों से डिमांड और मकान की संख्या तथा संपत्ति करदाता के संबंध में जानकारी लें। साथ ही उन्होंने कहा कि अप्रैल महीने में वसूली को और तेज करने के लिए एक विशेष टीम गठित की जाए।

उन्होंने सभी सहायक राजस्व निरीक्षकों और राजस्व उप निरीक्षकों से उनके प्रभारित वार्डों की वसूली की जानकारी ली। प्रत्येक वार्ड प्रभारी से कहा कि वह घर-घर जाकर वसूली करें और अवकाश के दिनों में भी घर-घर जाकर वसूली करें। आयुक्त ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगर कोई करदाता टैक्स देने में आनाकानी करता है तो उस पर नोटिस जारी कर ताला बंदी की कार्रवाई की जाएगी।

समीक्षा बैठक में आयुक्त ने नामांतरण के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने भवन पूर्णता के आधार पर संपत्ति कर अधिरोपित करने की बात कही ताकि करों में वृद्धि हो सके। आयुक्त ने जल विभाग से समन्वय कर नए घरों से जलकर की वसूली करने का निर्देश भी दिया।

उन्होंने कहा कि सहायक राजस्व निरीक्षकों और वार्ड प्रभारी को उन करदाताओं के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया जो जलकर सहित अन्य कर जमा नहीं कर रहे हैं। बड़े बकायेदारों को अंतिम नोटिस जारी किया गया है, यदि उन्होंने करों का भुगतान नहीं किया तो उनकी कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में राजस्व अधिकारी आरके बोरकर, सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर, संजय मिश्रा, राजूलाल चन्द्राकर, पवन नायक, लव कुश, लक्ष्य, गुमान निर्मलकर, सिद्धांत शर्मा, तरुण, नरेंद्र, महेंद्र, विवेक, निखिल, धनवर्धन, निर्मल चन्द्राकर, और मिथुन सोनवानी आदि मौजूद रहे।

news paper editing
previous arrow
next arrow