4 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका: 13 पार्षदों ने दिया इस्तीफा

शेयर करें

OM Darpan

May 17, 2025 08:13 pm 269 views
दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका: 13 पार्षदों ने दिया इस्तीफा

 

नई दिल्ली।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका सामने आया है। पार्टी के 13 पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया है और बागी नेताओं ने एक नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है। इस नई पार्टी का नाम "इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी" रखा गया है, और यह एमसीडी में एक अलग गुट के रूप में उभरी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हेमचंद गोयल का नेतृत्व
इन बागी पार्षदों के नेतृत्व में हेमचंद गोयल ने एक थर्ड फ्रंट बनाने का निर्णय लिया है। इस नई पार्टी के अध्यक्ष मुकेश गोयल होंगे।

इस्तीफा देने वाले पार्षदों के नाम और पद

  1. हेमचंद गोयल

  2. दिनेश भारद्वाज

  3. हिमानी जैन

  4. उषा शर्मा

  5. साहिब कुमार

  6. राखी कुमार

  7. अशोक पांडेय

  8. राजेश कुमार

  9. अनिल राणा

  10. देवेंद्र कुमार

  11. हिमानी जैन

इन सभी पार्षदों ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर अब इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। पार्टी का गठन किसी नए राजनीतिक समीकरण को जन्म देने की दिशा में एक अहम कदम साबित हो सकता है।

इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का उद्देश्य
आम आदमी पार्टी से अलग होकर इस नई पार्टी का गठन दिल्ली की राजनीति में एक नया मोड़ ला सकता है। हेमचंद गोयल और उनके सहयोगियों का कहना है कि यह कदम आम दिल्लीवासियों के हक में उठाया गया है। अब देखना यह है कि यह नई पार्टी दिल्ली की राजनीति में क्या बदलाव ला सकती है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261004085742174

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 2 / 119