अमेरिकी गायिका का दावा- विदेशी ताकतें कर रहीं सीजेपी की फंडिंग
OM Darpan
Oct 14, 2026 11:48 pm
374 views
14 Oct 2026
नई दिल्ली। अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने आरोप लगाया है कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके सह-संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका से भारत-विरोधी फंडिंग मिल रही है। उनका दावा है कि ये दानदाता पीएम नरेंद्र मोदी और भारत के विकास के खिलाफ हैं। मिलबेन ने युवाओं से इन विघटनकारी ताकतों का शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने की अपील की है।
यह बयान ऐसे वक्त आया है जब सीजेपी और विपक्षी दल मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। हालांकि, मिलबेन ने अपने आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सबूत नहीं दिया है। बता दें कि मिलबेन 2023 में पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे पर राष्ट्रगान गाकर चर्चा में आई थीं।
जरूरी खबरें
विज्ञापन