14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकिस्तानी खजूर की तस्करी का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त

OM Darpan

Sep 14, 2026 05:26 pm 218 views
पाकिस्तानी खजूर की तस्करी का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त

नासिक/मुंबई। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने नासिक के सीएफएस अंबड में बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान मूल के 362 मीट्रिक टन से अधिक सूखे खजूर जब्त किए हैं। मुंबई की एक फर्म ने इन 13 कंटेनरों को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रास्ते भारत मंगाया था।

खुफिया जानकारी के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पता चला कि खजूर की यह खेप यूएई के जेबेल अली से आई थी। आयात दस्तावेजों में मूल देश के रूप में यूएई का नाम दर्ज किया गया था ताकि पाकिस्तान पर लगे प्रतिबंधों से बचा जा सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रारंभिक जांच के अनुसार, पाकिस्तान मूल को छिपाने के लिए ट्रांसशिपमेंट का सहारा लिया गया। माल पहले कराची बंदरगाह से जेबेल अली भेजा गया, जहां कंटेनर बदलकर उन्हें दूसरे जहाज पर लोड किया गया।

पाकिस्तानी नागरिकों ने बदला कंटेनर

जेबेल अली में माल को पाकिस्तानी नागरिकों द्वारा संचालित संस्थाओं के माध्यम से भारत भेजा गया। इस पूरी प्रक्रिया में दस्तावेजों में हेरफेर कर वस्तु की पहचान बदलने की साजिश रची गई थी।

'ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट' के तहत कार्रवाई

भारत सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद 2 मई 2025 से पाकिस्तान से होने वाले सभी आयातों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। डीजीएफटी की अधिसूचना के बाद डीआरआई 'ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट' के तहत लगातार ऐसे प्रयासों की निगरानी कर रहा है।

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा

डीआरआई के अनुसार, यह कार्रवाई व्यापार प्रतिबंधों को दरकिनार करने वाले नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए की गई है। विभाग गलत घोषणा और दस्तावेज़ों में हेरफेर करने वाले गिरोहों की पहचान कर रहा है ताकि आपूर्ति श्रृंखला की अखंडता बनी रहे।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914234702189

विज्ञापन

Advertisement