मशहूर वास्तु विशेषज्ञ डॉ. खोजा को मिला प्रतिष्ठित गुजराती ब्राइट अवॉर्ड
OM Darpan
मुंबई
वास्तु, ज्योतिष और हस्तरेखा विज्ञान में अपनी सटीक गणनाओं के लिए मशहूर डॉ. खोजा को प्रतिष्ठित 'गुजराती ब्राइट अवॉर्ड' से नवाजा गया है। एक भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता दीपक तिजोरी, टीवी स्टार हितेन तेजवानी, मशहूर गायिका भूमि त्रिवेदी और ब्राइट आउटडोर मीडिया लिमिटेड के चेयरमैन डॉ. योगेश लखानी ने उन्हें यह सम्मान सौंपा।
सितारों की मौजूदगी में मिला सम्मान
इस भव्य आयोजन में मनोरंजन, व्यापार और सामाजिक क्षेत्र की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। समारोह में दीपशिखा नागपाल, आरती नागपाल, विस्तास्प गोटला, प्रीति-पिंकी, राजीव रुइया, निकिता रावल और दिग्गज अभिनेता मनोज जोशी जैसे कई सितारों ने अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
वापी से शुरू हुआ सफर दुनिया भर में छाया
दो बार गोल्ड मेडल और पीएचडी की डिग्री हासिल कर चुके डॉ. खोजा ने वास्तु शास्त्र, वैदिक और वेस्टर्न एस्ट्रोलॉजी, न्यूमेरोलॉजी, फेस रीडिंग से लेकर लाल किताब और नाड़ी ज्योतिष का बरसों तक गहन अध्ययन किया है। गुजरात के वापी से शुरू हुआ उनका यह सफर आज भारत की सीमाओं को पार करते हुए केन्या, दुबई, अमेरिका, लंदन, थाईलैंड, हांगकांग और दक्षिण अफ्रीका तक पहुंच गया है।
लॉजिक से खुलते हैं संभावनाओं के द्वार
पुरस्कार प्राप्त करने के बाद डॉ. खोजा ने अपने काम के फलसफे को साझा किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दुनिया किसी जादू (मैजिक) से नहीं, बल्कि तर्क (लॉजिक) से चलती है। अगर इंसान अपनी सोच बदल ले, तो उसके लिए संभावनाओं के नए दरवाजे अपने आप खुल जाते हैं। उन्होंने बताया कि लोग उनके पास सिर्फ अपना भविष्य जानने के लिए नहीं आते, बल्कि अपनी वास्तविक समस्याओं का तार्किक समाधान तलाशने आते हैं।
जरूरी खबरें
विज्ञापन