फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने चार कांवड़ियों को कुचला, कोटकपूरा के तीन श्रद्धालुओं की मौके पर मौत
OM Darpan
Aug 10, 2026 06:15 am
350 views
10 Aug 2026
-
गंगोत्री से गंगाजल लेकर फरीदकोट लौट रहे थे श्रद्धालु, सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ हाईवे पर हुई दर्दनाक दुर्घटना
कोटकपूरा के रहने वाले थे सभी मृतक और घायल
सड़क हादसे का शिकार हुए सभी व्यक्ति कोटकपूरा के निवासी हैं। मृतकों में डॉक्टर हरपाल गली निवासी चालीस वर्षीय जगदीश मित्तल, हरीनौ रोड निवासी तैंतालीस वर्षीय महेंद्र पाल और सुरगापुरी निवासी बयालीस वर्षीय दीपक कुमार शामिल हैं। इसके अलावा, कोटकपूरा के ही सरकारी गर्ल स्कूल के पास रहने वाले मुकेश गोयल गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।जरूरी खबरें
विज्ञापन