14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कंबोडिया में गरजेंगे भारत के शूरवीर: स्नाइपर और ड्रोन के अचूक निशानों से खौफ खाएंगे आतंकी, 'सिनबैक्स-II' के लिए सेना हुई रवाना

OM Darpan

May 03, 2026 10:59 pm 192 views
कंबोडिया में गरजेंगे भारत के शूरवीर: स्नाइपर और ड्रोन के अचूक निशानों से खौफ खाएंगे आतंकी, 'सिनबैक्स-II' के लिए सेना हुई रवाना
 

भारत-कंबोडिया के बीच रक्षा सहयोग को मिलेगी मजबूती: 4 से 17 मई तक चलेगा द्विपक्षीय युद्धाभ्यास, भारतीय सेना का दल रवाना

नई दिल्ली/कंबोडिया (ओमदर्पण न्यूज़)।

वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों और आतंकवाद से निपटने के लिए भारत और कंबोडिया की सेनाएं एक साथ युद्धाभ्यास करने जा रही हैं। भारत–कंबोडिया द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास के दूसरे संस्करण 'सिनबैक्स-द्वितीय 2026' में हिस्सा लेने के लिए भारतीय सेना का दल कंबोडिया के लिए रवाना हो गया है। यह महत्वपूर्ण सैन्य अभ्यास कल यानी 4 मई से शुरू होकर 17 मई 2026 तक कंबोडिया साम्राज्य के कंम्पोंग स्पेयू प्रांत स्थित 'टेको सेन फ्नोम थॉम म्रीस प्रॉव रॉयल कंबोडियन एयर फोर्स प्रशिक्षण केंद्र' (कैंप बेसिल) में आयोजित किया जाएगा।

मित्र देशों के साथ चल रहे भारत के रक्षा सहयोग के अंतर्गत यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र (UN) के अधिदेश के अध्याय VII के ढांचे के तहत आयोजित किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मराठा लाइट इन्फैंट्री दिखा रही दम

इस सैन्य अभ्यास के लिए गए भारतीय सेना के दल में 120 सैन्य कर्मी शामिल हैं। इनमें से अधिकांश शूरवीर 'मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट' की एक बटालियन से हैं। वहीं, मेजबान देश कंबोडिया की ओर से 'रॉयल कंबोडियन आर्मी' के 160 जवान इस संयुक्त अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं।

ड्रोन और स्नाइपर रणनीतियों का होगा विशेष प्रशिक्षण

यह संयुक्त अभ्यास विशेष रूप से उन आतंकवाद-रोधी अभियानों पर केंद्रित होगा, जिनका सामना संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना अभियानों के दौरान शांति-रक्षक बलों द्वारा किया जाता है। इसके तहत उप-पारंपरिक वातावरण और अर्ध-शहरी परिदृश्य में शत्रुओं के विरुद्ध अभियानों का कड़ा अभ्यास किया जाएगा।

इस दौरान दोनों देशों की सेनाएं आधुनिक युद्ध तकनीकों जैसे- ड्रोन संचालन, मोर्टार तथा स्नाइपर रणनीतियों का विशेष कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच अंतर-संचालन क्षमता, समन्वय और परिचालन तालमेल को मजबूत करना है।

क्षेत्रीय सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

यह सैन्य अभ्यास न केवल वैश्विक शांति बनाए रखने की दोनों देशों की क्षमता को प्रदर्शित करेगा, बल्कि युद्ध के दौरान प्राप्त अनुभवों और सर्वोत्तम कार्य-प्रणालियों को साझा करने का एक बड़ा मंच भी बनेगा। 'सिनबैक्स-द्वितीय 2026' भारत और कंबोडिया के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग का प्रतीक है, जो भविष्य में क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में अहम भूमिका निभाएगा।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914174209714

विज्ञापन

Advertisement