2 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जयपुर एफपीओ में थाईलैंड से आए पार्सल से 1.08 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त

शेयर करें

OM Darpan

Oct 02, 2026 08:59 pm 161 views
जयपुर एफपीओ में थाईलैंड से आए पार्सल से 1.08 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त

जयपुर। केंद्रीय मादक द्रव्य ब्यूरो (सीबीएन) की जयपुर टीम ने विदेश डाकघर (एफपीओ) में थाईलैंड से आए एक अंतरराष्ट्रीय पार्सल से 1.080 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा (चरस) बरामद किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर सीबीएन अधिकारियों की टीम ने एफपीओ जयपुर पहुंचकर संदिग्ध पार्सल की जांच की। जांच के दौरान कार्टन में केक के पैकेट और अन्य सामान मिले। गहन छानबीन में 29 केक के पाउच के भीतर छिपाकर रखा गया हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ।

अधिकारियों ने एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत सामग्री को जब्त कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय डाक नेटवर्क के जरिए हो रही तस्करी के इस मामले में सीबीएन आगे की जांच कर रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261003011901767

विज्ञापन

Advertisement