13 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ममता ने मांगा केन्द्रीय जांच एजेंसियों की जांच का श्वेत पत्र

OM Darpan

Apr 16, 2024 09:19 pm 170 views
ममता ने मांगा केन्द्रीय जांच एजेंसियों की जांच का श्वेत पत्र
कलकता। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने केंद्रीय एजेंसियों की तरफ से की गई जांच को लेकर श्वेत पत्र की मांग की है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि टीएमसी पर आरोप लगाने से पहले उन्हें खुद को आईने में देखना चाहिए। जलपाईगुड़ी जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता ने बताया कि एक टीएमसी ही है जो भाजपा से अकेले लड़ रही है। ममता ने पीएम से पीछे सवाल श्वेत पत्र की मांग करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, "बंगाल में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए भाजपा ने 300 केंद्रीय एजेंसियों की टीमों को भेजा था। लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं मिला। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बंगाल के लोगों को जवबा देना होगा कि मनरेगा फंड का क्या हुआ? गरीबों ने इस परियोजना के तहत कार्य तो किया, लेकिन उन्हें इसके बदले में कुछ भी नहीं दिया गया।" भाजपा बंगाली विरोधी पार्टी टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने आगे कहा, "पीएम टीएमसी को भ्रष्ट कहते हैं। उन्हें ये कहने से पहले खुद को आईने में देखना चाहिए। उनकी पार्टी में डकैत भरे हुए हैं।" उन्होंने भाजपा को बंगाली विरोधी पार्टी बताया है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी एनआरसी की आड़ में दलितों, आदिवासियों और ओबीसी को बाहर निकालने की बना रही योजना है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260913144908154

विज्ञापन

Advertisement