2 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत; 25 से अधिक घायल

शेयर करें

OM Darpan

Jul 27, 2025 07:40 pm 443 views
हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत; 25 से अधिक घायल

  हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह उस समय मातम पसर गया, जब दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ में भगदड़ मच गई। इस हृदय विदारक हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।
अफवाह ने लील ली कई जानें अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना सुबह लगभग 9 बजे के आसपास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंदिर परिसर में पैर रखने की भी जगह नहीं थी। इसी दौरान किसी असामाजिक तत्व ने यह अफवाह फैला दी कि बिजली के तार से करंट आ रहा है। यह सुनते ही श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। इस हड़बड़ी में कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े, जिसके कारण दम घुटने और कुचले जाने से छह लोगों की जान चली गई। लोगों का यह दर्दनाक मंजर देखकर हर कोई सिहर उठा।
आस्था के केंद्रों पर बेकाबू भीड़: कहां चूक हो रही है? यह पहला मौका नहीं है जब किसी धार्मिक स्थल पर ऐसी दुखद घटना हुई है। पिछले पांच सालों में देश के अलग-अलग मंदिरों और धार्मिक आयोजनों में भगदड़ की 10 से ज्यादा बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें 200 से अधिक लोगों की मौत हुई है। आस्था का यह जुनून अक्सर लापरवाही और कुप्रबंधन के चलते जानलेवा साबित होता है। पिछले पांच साल में धार्मिक स्थलों पर हुए प्रमुख हादसे:
  • 1 जनवरी 2022: वैष्णो देवी मंदिर में नव वर्ष की भीड़ के कारण भगदड़, 12 की मौत।
  • 20 अगस्त 2022: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी के दौरान भगदड़, 2 श्रद्धालुओं ने गंवाई जान।
  • 31 मार्च 2023: इंदौर में राम नवमी पर बावड़ी की छत ढही, 36 लोगों की दर्दनाक मौत।
  • 24 दिसंबर 2023: मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में दम घुटने से भगदड़, 2 महिलाओं की मौत।
  • 17 मार्च 2024: मथुरा के श्रीजी मंदिर में होली के दौरान भगदड़, 6 बेहोश।
  • 25 मार्च 2024: केरल के कोल्लम में मंदिर समारोह में भगदड़, एक 5 साल की बच्ची की मौत।
  • 2 जुलाई 2024: उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग में भगदड़, 121 की मौत, अधिकांश महिलाएं व बच्चे।
  • 12 अगस्त 2024: बिहार के बाबा सिद्धनाथ मंदिर में सावन के दौरान भगदड़, 7 की मौत।
  • 29 जनवरी 2025: प्रयागराज कुंभ मेले में भगदड़, 30 श्रद्धालुओं की मौत।
  • 29 जून 2025: ओडिशा के पुरी में रथयात्रा के दौरान भगदड़, 3 की मौत।
 
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261003011901767

विज्ञापन

Advertisement