14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम: भीषण सड़क हादसे में दिग्गज अभिनेता की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

OM Darpan

May 07, 2026 05:43 am 329 views
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम: भीषण सड़क हादसे में दिग्गज अभिनेता की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Santosh K Nair death- omdarpan news

तिरुवनंतपुरम (ओमदर्पण न्यूज़)।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मलयालम सिनेमा और टेलीविजन जगत के दिग्गज अभिनेता संतोष के. नायर की मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। इस हादसे में उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। संतोष के निधन की खबर मिलते ही पूरी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

बेकाबू होकर पार्सल ट्रक से जा टकराई कार

पुलिस की शुरुआती जांच और प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह भीषण दुर्घटना मंगलवार सुबह लगभग 6:30 बजे अडूर एनाथ के समीप पुथुस्सेरी में एमसी (MC) रोड पर हुई। बताया जा रहा है कि संतोष के. नायर अपनी पत्नी राजलक्ष्मी के साथ इनोवा कार से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे एक भारी पार्सल ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पत्नी राजलक्ष्मी की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए पुलिस को घटना की सूचना दी और घायलों को क्षतिग्रस्त कार के मलबे से बाहर निकाला। संतोष को अत्यंत गंभीर हालत में अडूर लाइफ लाइन हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस दर्दनाक हादसे में संतोष की पत्नी राजलक्ष्मी भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिनका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

100 से अधिक फिल्मों में किया था काम, इंडस्ट्री में अपूरणीय क्षति

संतोष के. नायर मलयालम सिनेमा का एक बेहद जाना-माना चेहरा थे। उन्होंने अपने करियर में 100 से अधिक फिल्मों और कई टेलीविजन सीरियल्स में काम किया था। हाल ही में उनकी फिल्म 'मोहिनीअट्टम' रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। संतोष के निधन पर मलयालम सुपरस्टार्स और टेलीविजन कलाकारों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे फिल्म जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914211556824

विज्ञापन

Advertisement