1 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारतीय निवेशकों के लिए खुला ग्लोबल निवेश का नया दरवाज़ा

शेयर करें

OM Darpan

Nov 06, 2025 09:50 am 177 views
भारतीय निवेशकों के लिए खुला ग्लोबल निवेश का नया दरवाज़ा

 

  •  वेस्‍टेड फाइनेंस ने लॉन्च किए 50 से अधिक इंटरनेशनल फंड्स

मुंबई।

भारतीय निवेशकों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में निवेश का बड़ा अवसर खुल गया है। वेस्‍टेड फाइनेंस ने 50 से अधिक इंटरनेशनल फंड्स भारत में लॉन्च किए हैं, जिनका प्रबंधन ब्लैकरॉक, वैनगार्ड, पिमको, फ्रैंकलिन टेम्पलटन और मॉर्गन स्टेनली जैसी दिग्गज ग्लोबल एसेट मैनेजमेंट कंपनियां कर रही हैं।

भारतीय निवेशकों को ग्लोबल मार्केट्स तक आसान पहुँच

वेस्‍टेड फाइनेंस के सीईओ विराम शाह ने कहा कि कंपनी उन बाधाओं को खत्म कर रही है, जिनके कारण भारतीय निवेशक फिडेलिटी और ब्लैकरॉक जैसे फंड्स तक नहीं पहुंच पाते थे। शाह के मुताबिक, अब वही निवेश टूल्स आम भारतीय निवेशकों के हाथों में होंगे, जिनका उपयोग बड़े वैश्विक संस्थान करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

₹880 से शुरू होगा निवेश, कोई एंट्री या एग्ज़िट लोड नहीं

वेस्‍टेड फाइनेंस की यह पहल निवेशकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सेमीकंडक्टर्स, रिन्यूएबल एनर्जी, हेल्थकेयर और उभरते बाज़ारों जैसे ग्लोबल ट्रेंड्स में निवेश का मौका देती है। निवेश सिर्फ ₹880 से शुरू किया जा सकता है और इसमें किसी प्रकार का एंट्री या एग्ज़िट लोड नहीं रखा गया है।

ग्लोबल डाइवर्सिफिकेशन से संपत्ति निर्माण का नया रास्ता

शाह ने कहा, “ग्लोबल डाइवर्सिफिकेशन स्थायी रूप से संपत्ति बनाने का सबसे मजबूत तरीका है। भारतीय निवेशक अब दुनिया के विकास की कहानियों से पीछे नहीं रहेंगे।”

डिजिटल प्रक्रिया से गिफ्ट सिटी फंड्स और ग्लोबल मार्केट्स तक पहुँच

वेस्‍टेड की यह पेशकश भारतीय निवेशकों को आसान डिजिटल प्रक्रिया के ज़रिए सीधे गिफ्ट सिटी फंड्स और ग्लोबल मार्केट्स तक पहुंचाने का नया द्वार खोलती है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261001160929228

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 118