11 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

खराब सामान देने वाले सप्लायर होंगे ब्लैकलिस्ट, रेल मंत्री ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

शेयर करें

OM Darpan

Sep 04, 2026 12:00 am 519 views
खराब सामान देने वाले सप्लायर होंगे ब्लैकलिस्ट, रेल मंत्री ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश
नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में सुरक्षा समीक्षा बैठक कर सिग्नलिंग की तकनीकी खामियों को मिशन मोड में दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने ओएचई के पुराने कंपोनेंट्स बदलने और कोचों में फायर सेफ्टी के लिए इलेक्ट्रिकल सर्किट व वायरिंग के मेंटेनेंस पर विशेष ध्यान देने को कहा। बैठक में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन, जीएम और डीआरएम सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने खराब गुणवत्ता वाली सामग्री की आपूर्ति पर सख्त रुख अपनाते हुए लापरवाह सप्लायरों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रैक मेंटेनेंस के तहत पॉइंट मशीन और फास्टनर दुरुस्त करने तथा त्योहारों के दौरान भीड़ प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाने को कहा।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261012014320194

विज्ञापन

Advertisement