17 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हरियाणा में 17 अक्टूबर को होगा नए मुख्यमंत्री का शपथग्रहण समारोह, तीसरी बार बदली गई तारीख

शेयर करें

OM Darpan

Oct 12, 2024 10:49 pm 175 views
पंचकूला। हरियाणा में नए मुख्यमंत्री का शपथग्रहण समारोह अब 17 अक्टूबर को पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में होगा। यह तीसरी बार है जब शपथग्रहण समारोह की तारीख बदली गई है। इससे पहले 12 और 15 अक्टूबर को समारोह की संभावनाएं थीं, लेकिन अब यह 17 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा 11 अक्टूबर की शाम को कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दिल्ली बुलाया गया था, जहां उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई। देर रात तक चली बैठक में शपथग्रहण समारोह और सैनी के मंत्रिमंडल के गठन पर चर्चा की गई। इसके बाद शनिवार को सैनी हरियाणा वापस आ गए। शपथग्रहण समारोह में नायब सैनी के साथ अन्य मंत्रियों के नामों पर भी चर्चा हुई है। जिन नामों की संभावना जताई जा रही है उनमें विपुल गोयल, महीपाल ढांडा, कृष्ण बेदी, कृष्णलाल पंवार, रणबीर गंगवा, सुनील सांगवान, बिमला चौधरी, लक्ष्मण यादव, अरविंद शर्मा और श्याम सिंह राणा शामिल हैं। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। इसके अलावा, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस महत्वपूर्ण अवसर पर उपस्थित रहेंगे। पंचकूला के परेड ग्राउंड में इस भव्य समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। 10 हजार कुर्सियों की व्यवस्था की जा रही है और ग्राउंड में साफ-सफाई का काम तेजी से चल रहा है। 11 अक्टूबर को पूर्व सांसद संजय भाटिया और एडीजीपी आलोक मित्तल ने परेड ग्राउंड में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260918011552795

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement