5 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विजय माल्या ने उठाए सवाल, 6203 करोड़ रुपये के ऋण पर 14,131.60 करोड़ रुपये की वसूली का किया दावा

शेयर करें

OM Darpan

Dec 19, 2024 07:12 am 295 views
विजय माल्या ने उठाए सवाल, 6203 करोड़ रुपये के ऋण पर 14,131.60 करोड़ रुपये की वसूली का किया दावा
नई दिल्ली। किंगफिशर एयरलाइंस (केएफए) के ऋण से जुड़े मामले में फरार उद्योगपति विजय माल्या ने भारतीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और बैंकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनके खिलाफ तय किए गए 6203 करोड़ रुपये के ऋण के मुकाबले 14,131.60 करोड़ रुपये की वसूली की गई है, जो बकाया राशि से कहीं ज्यादा है।
माल्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "ऋण वसूली अधिकरण (डीआरटी) ने केएफए पर 6203 करोड़ रुपये का ऋण निर्धारित किया था, जिसमें 1200 करोड़ रुपये का ब्याज भी शामिल था। अब वित्त मंत्री ने संसद में बताया है कि ईडी और बैंकों ने मुझसे 14,131.60 करोड़ रुपये वसूले हैं। इसके बावजूद मुझे अभी भी आर्थिक अपराधी कहा जा रहा है।" https://twitter.com/TheVijayMallya/status/1869405160008540432 उन्होंने कहा, "अगर ईडी और बैंक यह कानूनी रूप से साबित नहीं कर सकते कि उन्होंने मुझसे बकाया राशि से ज्यादा क्यों वसूला, तो मुझे राहत मिलनी चाहिए। मैं इस मामले में कानूनी रास्ता अपनाऊंगा।"
विजय माल्या का यह बयान वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के लोकसभा में दिए गए बयान के बाद आया है। वित्त मंत्री ने बताया कि विजय माल्या की 14,131.60 करोड़ रुपये की संपत्ति सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को वापस कर दी गई है। इसके अलावा, नीरव मोदी के मामले में 1,052.58 करोड़ रुपये की संपत्ति बैंकों को लौटाई गई है। सीतारमण ने यह भी बताया कि मेहुल चोकसी के मामले में 2,565.90 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की गई हैं, जिन्हें नीलाम किया जाएगा। साथ ही, नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड (एनएसईएल) मामले में धोखाधड़ी के शिकार निवेशकों को 17.47 करोड़ रुपये की संपत्तियां वापस की गई हैं।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261005234627539

विज्ञापन

Advertisement