14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसा: केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे और विपक्ष नेता आर. अशोक पर मामला दर्ज

OM Darpan

Sep 19, 2024 05:53 pm 229 views
  • कर्नाटक के नागमंगला में विवादित टिप्पणियों के आरोप में भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बंगलूरू. कर्नाटक के नागमंगला में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के मामले में भाजपा नेताओं पर कार्रवायी की गई है। केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे और विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। यह कार्रवाई एक 45 वर्षीय पुलिस अधिकारी की शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 192 का उल्लंघन किया गया है।

शोभा करंदलाजे ने 13 सितंबर को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में घटना को लेकर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने लिखा, "कर्नाटक के मांड्या में पुलिस ने प्रथम पूज्य गणेश को गिरफ्तार किया। राष्ट्र विरोधियों ने भगवान गणेश के ऊपर पत्थर और जूते फेंके। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और गृह मंत्री जी. परमेश्वर आरोपियों को बचा रहे हैं।" वहीं, आर. अशोक ने कहा, "तीन उपद्रवियों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इस घटना में प्रतिबंधित संगठनों का संलिप्त होना संदेहास्पद है।"

पुलिस ने संबंधित रिपोर्ट में बताया कि 11 सितंबर की रात को नागमंगला में दो गुटों के बीच झड़प हुई। इस दौरान पथराव के कारण तनाव बढ़ गया और कुछ दुकानों में आग लगा दी गई। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914231646473

विज्ञापन

Advertisement