2 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

उफनती कोलार नदी में युवक पुल से कूदा, तलाश जारी

शेयर करें

OM Darpan

Jul 28, 2024 09:12 am 157 views
उफनती कोलार नदी में युवक पुल से कूदा, तलाश जारी
    सीहोर। जिले के भैरुंदा जनपद के ग्राम पंचायत रमपुरा-चकल्दी में शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे एक युवक उफनती कोलार नदी के पुल से नीचे पानी में कूद गया। युवक को कुछ ग्रामीण बच्चों ने दूर से नदी में कूदते हुए देखा। थोड़ी देर तक वे यह समझते रहे कि वह नदी में तैर रहा है, लेकिन थोड़ी देर बाद वह उफनती नदी के तेज बहाव में बह गया। सूचना पर रेहटी पुलिस मौके पर पहुंची और नदी में बहे युवक की तलाश में जुट गई, लेकिन शाम सात बजे तक युवक का पता नहीं चल सका। जानकारी के अनुसार, चकल्दी के पास कोलार नदी पर बने पुल से ग्राम नांदियाखेड़ा नरेला जोड़ पर रहने वाले कृष्णपाल पिता मेहताब सिंह मसकोले, उम्र 35 वर्ष, ने तेज बहाव के समय छलांग लगा दी। इस दौरान कई बच्चे पुल के आसपास पानी के बहाव को देख रहे थे। पहले तो बच्चों को लगा कि युवक नहाने के लिए कूदा है, लेकिन कुछ दूर बाद वह दिखाई देना बंद हो गया। इसके बाद उन्होंने उक्त युवक के घर जाकर परिजनों को पुल से कूदने की सूचना दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रेहटी पुलिस को सूचित किया। इसके बाद रेहटी थाने से मौके पर पुलिस बल पहुंचा। रेहटी पुलिस ने चकल्दी से सतराना तक करीब दस किमी में सर्चिंग की, लेकिन शाम सात बजे तक युवक का पता नहीं चल सका है। हालांकि युवक के नदी में छलांग लगाने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

सुरक्षा की कमी से बढ़ता हादसा का भय

ग्रामीणों का कहना है कि तेज वर्षा में बाढ़ के हालात बनने से पुल पर पानी आ जाता है। यहाँ रेलिंग नहीं होने से हादसे का भी भय बना रहता है। एक साल पहले भी रेलिंग नहीं होने के कारण यहाँ से गुजर रहा बाइक सवार पुल से नदी में गिर गया था। हालांकि दिन की घटना होने से और बाइक सवार को तैरना आने और ग्रामीणों की मौजूदगी के कारण उसे बचा लिया गया था।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261003014906917

विज्ञापन

Advertisement