Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अब दिल्ली-कोलकाता की सीधी उड़ान भरेगा सरगुजा! CM साय ने किया शुभारंभ, देखें 72-सीटर विमान का पूरा शेड्यूल

Ambikapur Delhi Kolkata Flight

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

 CM साय ने दी हवाई सेवा की सौगात

अंबिकापुर/रायपुर (ओमदर्पण न्यूज़)। प्रदेश में हवाई संपर्क को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर–दिल्ली–कोलकाता हवाई सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने यह शुभारंभ चंदखुरी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी से किया। इस नई सेवा के शुरू होने से सरगुजा संभाग सीधे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और महानगर कोलकाता से जुड़ गया है, जिससे क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भारी बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा वासियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की यह परिकल्पना रही है कि “हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई यात्रा कर सके,” और छत्तीसगढ़ में यह सपना अब साकार हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में हवाई सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। हाल ही में बिलासपुर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा शुरू हुई है और रायपुर एयरपोर्ट पर कार्गो सेवा प्रारंभ होने से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार मिलने में मदद मिलेगी। साथ ही, घरेलू विमान सेवाओं के लिए बजट में ‘सीजी वायु’ योजना का प्रावधान भी किया गया है।

72-सीटर विमान भरेगा उड़ान, जगदलपुर में भी होगा विस्तार

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि अंबिकापुर (दरिमा) से 72-सीटर विमान के संचालन से दिल्ली–अंबिकापुर–कोलकाता के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के साथ-साथ अब दक्षिण छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भी एयर कनेक्टिविटी का विस्तार किया जा रहा है। वर्चुअल कार्यक्रम में मंत्री राजेश अग्रवाल और सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने भी मुख्यमंत्री को इस ऐतिहासिक पहल के लिए शुभकामनाएं दीं।

48.25 करोड़ से संवरा मां महामाया एयरपोर्ट

अंबिकापुर का मां महामाया एयरपोर्ट (दरिमा) लगभग 365 एकड़ में फैला है। केंद्र सरकार की ‘उड़ान’ योजना के तहत इसका विकास किया गया है। 1950 में बनी इस हवाई पट्टी के रनवे को 1500 मीटर से बढ़ाकर 1800 मीटर कर दिया गया है, ताकि एटीआर (ATR) जैसे बड़े विमान यहां उतर सकें। एयरपोर्ट के सिविल और विद्युतीकरण कार्यों के लिए 48.25 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। डीजीसीए (DGCA) मानकों के अनुरूप टर्मिनल भवन का उन्नयन 72 यात्रियों की क्षमता के लिए किया गया है। एयरपोर्ट में 100 वाहनों की पार्किंग और टर्मिनल तक फोरलेन सड़क का निर्माण भी कराया गया है।

एलायंस एयर का फ्लाइट शेड्यूल (सप्ताह में 4 दिन)

इस रूट पर विमानन कंपनी एलायंस एयर (Alliance Air) द्वारा उड़ानों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। इसका शेड्यूल इस प्रकार है:

दिल्ली रूट (सोमवार और बुधवार):

  • सोमवार (फ्लाइट नं. 91613): दिल्ली से उड़ान भरकर बिलासपुर होते हुए सुबह 11:35 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी। वापसी में दोपहर 12:00 बजे अंबिकापुर से सीधे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।

  • बुधवार (फ्लाइट नं. 91614): दिल्ली से सुबह 10:25 बजे सीधे अंबिकापुर पहुंचेगी और वापसी में दोपहर 12:00 बजे अंबिकापुर से बिलासपुर होते हुए दिल्ली प्रस्थान करेगी।

कोलकाता रूट (गुरुवार और शनिवार):

  • गुरुवार (फ्लाइट नं. 91765): कोलकाता से सुबह 08:50 बजे सीधे अंबिकापुर पहुंचेगी और सुबह 09:15 बजे अंबिकापुर से बिलासपुर होते हुए कोलकाता प्रस्थान करेगी।

  • शनिवार (फ्लाइट नं. 91763): कोलकाता से उड़ान भरकर बिलासपुर होते हुए सुबह 10:00 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी और सुबह 10:25 बजे अंबिकापुर से सीधे कोलकाता प्रस्थान करेगी।

news paper editing
previous arrow
next arrow