22 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महतारी वंदन योजना से वृद्धजनों को मिला सहारा, कमला ध्रुव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद

शेयर करें

OM Darpan

Dec 21, 2024 12:01 am 419 views
महतारी वंदन योजना से वृद्धजनों को मिला सहारा, कमला ध्रुव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद
सुकमा (कौशल संदुजा) । प्रदेश में वृद्धजनों के लिए महतारी वंदन योजना वरदान साबित हो रही है। सुकमा जिले के पटनपारा की निवासी श्रीमती कमला ध्रुव (उम्र 71 वर्ष) ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को इस योजना के लिए तहे दिल से धन्यवाद दिया। श्रीमती कमला ध्रुव और उनके 74 वर्षीय पति, जो आय के किसी स्थायी स्रोत के बिना जीवनयापन कर रहे हैं, ने महतारी वंदन योजना का लाभ उठाया। उन्होंने बताया कि उम्र के इस पड़ाव में जब दैनिक आवश्यकताओं और दवाओं का खर्च उठाना कठिन था, तब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मदद से इस योजना के तहत आवेदन किया। योजना के तहत मार्च से मिलने वाली सहायता राशि से अब उनकी दैनिक आवश्यकताओं व दवाओं का खर्च आसानी से पूरा हो रहा है। "यह योजना न केवल आर्थिक मदद देती है, बल्कि हमारे जैसे बुजुर्गों को आत्मनिर्भर बनाती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी सरकार के प्रति मैं हृदय से आभारी हूं," श्रीमती ध्रुव ने कहा। जीवन में आ रहा बड़ा बदलाव महतारी वंदन योजना ने छत्तीसगढ़ में महिलाओं के जीवन को भी बेहतर बनाया है। इस योजना के अंतर्गत हर माह महिलाओं के बैंक खातों में धनराशि भेजी जा रही है। सुकमा जिले में इस योजना का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। यह पहल महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से सशक्त कर रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भरता व प्रेरणा का भी स्रोत प्रदान कर रही है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261023042706366

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 17