Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

एक मंडप, एक दूल्हा और दो दुल्हनें… छत्तीसगढ़ में यह अनोखी शादी देखने उमड़ पड़ा पूरा गांव!

Chhattisgarh mein anokhi shadi

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

Chhattisgarh mein anokhi shadi Chhattisgarh mein anokhi shadi

 

कोंडागांव (ओमदर्पण न्यूज़)।

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल क्षेत्र से एक अनोखी शादी की तस्वीर सामने आई है, जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां फरसगांव ब्लॉक के बैलगांव में 24 मार्च को एक युवक ने एक नहीं, बल्कि दो दुल्हनों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। अमूमन एक दूल्हा एक ही दुल्हन के साथ विवाह करता है, लेकिन केशकाल में हुई इस अनोखी शादी को देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा।

तीनों परिवारों की रजामंदी से एक ही मंडप में हुई शादी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस विवाह की सबसे खास बात यह रही कि दूल्हे और दोनों दुल्हनों की इस रिश्ते को लेकर पूरी तरह से सहमति थी। आपसी समझ और सामाजिक परंपराओं को ध्यान में रखते हुए तीनों परिवारों ने एक ही मंडप के नीचे इस रिश्ते को खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया। इसके बाद पूरे गांव और रिश्तेदारों की मौजूदगी में यह भव्य विवाह समारोह आयोजित किया गया।

कार्ड में भी छपवाए गए दोनों दुल्हनों के नाम

बताया जा रहा है कि इस अनोखी शादी से पहले बाकायदा निमंत्रण पत्र भी छपवाए गए थे। इन कार्डों में दूल्हे के नाम के साथ बकायदा दोनों दुल्हनों के नाम भी शामिल किए गए थे। इन्हीं निमंत्रण पत्रों के जरिए रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों को विवाह में शामिल होने का न्योता दिया गया था। गांव और आस-पास के लोगों को जब इस अनोखी शादी की भनक लगी, तो बड़ी संख्या में ग्रामीण इसे देखने पहुंच गए।

हल्दी से लेकर फेरे तक हर रस्म में दिखा भारी उत्साह

विवाह की सभी रस्में पारंपरिक ढंग से पूरी की गईं। हल्दी की रस्म से लेकर मंडप में होने वाले वैवाहिक कार्यक्रमों तक, हर आयोजन किसी बड़े उत्सव जैसा नजर आया। शादी के दौरान माहौल खुशी और उत्साह से भरा हुआ था और मेहमानों ने भी इस अवसर का भरपूर आनंद लिया।

विवाह संपन्न होने के बाद आयोजित कार्यक्रम में दूल्हा और दोनों दुल्हनों ने डीजे की धुन पर जमकर डांस भी किया। इस दौरान बारातियों और गांव के लोगों ने भी जश्न में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार इस तरह का विवाह देखा है, यही कारण है कि यह शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बन गई है।

news paper editing
previous arrow
next arrow