Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पवार क्षत्रिय महासभा महासचिव अर्पण बिसेन कल रायपुर में, समाज में उत्साह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

रायपुर।
राष्ट्रीय पवार क्षत्रिय महासभा भारत के राष्ट्रीय महासचिव अर्पण बिसेन कल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। उनके इस प्रथम आगमन को लेकर प्रदेशभर के पवार क्षत्रिय समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है। यह जानकारी राष्ट्रीय पवार क्षत्रिय महासभा भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बसंत बिसेन ने दी है।

अर्पण बिसेन रायपुर में पवार क्षत्रिय संगठन रायपुर, पवार क्षत्रिय समाज गुढ़ियारी, वीरगांव, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव और बिलासपुर के कार्यकारिणी सदस्यों से मुलाकात करेंगे। उनका यह दौरा समाज के विभिन्न स्तरों पर संपर्क स्थापित करने और संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

दुर्ग-भिलाई में कार्यक्रम में शिरकत

अपने रायपुर दौरे के दौरान, महासचिव बिसेन दुर्ग-भिलाई स्थित पवार क्षत्रिय संघ द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे। इस दौरान वे राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल चौधरी से भी महत्वपूर्ण मुलाकात करेंगे, जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी मौजूद रहेंगे।

भव्य स्वागत की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, अर्पण बिसेन का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और सामाजिक बंधु भव्य स्वागत करेंगे। एयरपोर्ट से उन्हें सीधे गेस्ट हाउस ले जाया जाएगा, जहां वे सामाजिक बंधुओं और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों से विस्तार से भेंट-मुलाकात करेंगे। इस दौरे से पवार क्षत्रिय समाज में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद है।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow