Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ग्राम कातरो में ‘मोर आवास मोर अधिकार’ आवास प्लस 2.0 सर्वे का हुआ शुभारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • घर-घर पहुंचा विकास, हितग्राहियों को तिलक लगाकर दी शुभकामनाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

दुर्ग जिले के ग्राम कातरो में ‘मोर आवास मोर अधिकार’ आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा अर्चना के साथ हुई और जनप्रतिनिधियों ने खुद घर-घर जाकर सर्वे किया।

इस मौके पर दुर्ग सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक और राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर, दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, दुर्ग जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा साहू, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी, जनपद सदस्य अजीत चंद्राकर, जनपद सदस्य गोकुल वर्मा, जनपद सदस्य जितेन्द्र टंडन, जनपद सदस्य ढालेश निषाद, जनपद सदस्य संतोष निषाद, सरपंच जितेन्द्र सोनी, जिला पंचायत सीईओ बजरंग दुबे, जनपद पंचायत सीईओ रूपेश पाण्डे, सरपंच जितेन्द्र सोनी, उतई मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा, सोसायटी अध्यक्ष फलेंद्र राजपूत और राजू लाल साहू उपस्थित रहे।

सर्वे में दिखी अपनापन की झलक

जनप्रतिनिधियों ने स्वयं हितग्राहियों के घर पहुंचकर उनके माथे पर तिलक लगाया, मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी और मोबाइल ऐप के माध्यम से उनका सर्वेक्षण संपन्न किया।

इस अवसर पर श्रीमती रम्भा साहू (पति टोप सिंग साहू), अमरीका साहू (पति स्वर्गीय युवराज साहू), कालेंद्री साहू (पति बिसाहू साहू), निर्मला साहू, राजकुमार साहू, कुंती साहू और था सिंग साहू के घर का सर्वे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा स्वयं किया गया।

अब हर पात्र को मिलेगा पक्का घर

दुर्ग सांसद विजय बघेल ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सभी के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। अब कोई भी पात्र हितग्राही पक्का आवास पाने से वंचित नहीं रहेगा।

उन्होंने बताया कि पहले केवल वर्ष 2011 के सर्वे में चयनित हितग्राही ही इस योजना के अंतर्गत आते थे, जिससे कई योग्य लोग वंचित रह गए थे। अब नए सर्वे के माध्यम से खपरैल व कच्चे मकानों में रहने वाले सभी पात्र परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – हर गरीब को पक्का मकान

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि आज उनके विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कातरो से इस अभियान की शुरुआत हुई है। अब गांव-गांव टीम जाकर पात्र हितग्राहियों का चयन करेगी और छूटे हुए लोगों को भी योजना में जोड़ा जाएगा।

उन्होंने बताया कि हितग्राही स्वयं भी मोबाइल ऐप के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। साथ ही, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में डबल इंजन सरकार द्वारा विकास के कार्यों को गति दी जा रही है और आवास योजना को प्राथमिकता दी जा रही है।

चंद्राकर ने बताया कि पहली कैबिनेट में ही 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं और जैसे-जैसे मकान पूरे होते हैं, लाभार्थियों को चाबी सौंपी जा रही है।

ग्रामीणों में दिखा उत्साह और उम्मीद

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। कई ऐसे लोग थे जो वर्षों से पक्के घर की प्रतीक्षा कर रहे थे। आज उनके चेहरों पर उम्मीद की चमक और भावनाओं की लहरें देखी गईं।

कार्यक्रम के दौरान पांच हितग्राहियों का चयन कर उनका फॉर्म ऐप पर डाउनलोड भी कर दिया गया। जल्द ही पूरे गांव में सर्वेक्षण पूरा किया जाएगा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow