Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सालभर पहले बिछी पाइपलाइन, अब तक नहीं मिले नल कनेक्शन; भेदभाव का आरोप लगा आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

  • वार्ड 5 और 13 के रहवासियों ने दी 4 दिन की मोहलत, काम शुरू न होने पर महापौर कार्यालय के घेराव की दी चेतावनी

रायपुर/बीरगांव (सत्यानंद सोई)।

बीरगांव नगर निगम के अंतर्गत आने वाले राजीव गांधी वार्ड क्रमांक 05 (उरला) और पं. रविशंकर शुक्ल वार्ड क्रमांक 13 (रावाभाठा) के रहवासी पिछले एक साल से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। यहाँ पाइपलाइन बिछाने का कार्य एक वर्ष पूर्व पूर्ण हो चुका है, लेकिन अब तक घरों में नल कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। इससे नाराज वार्डवासियों ने सोमवार को निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की है।

अधिकारियों पर अनदेखी और भेदभाव का आरोप

वार्ड पार्षद बेदराम साहू के नेतृत्व में पहुंचे नागरिकों ने आरोप लगाया कि नल कनेक्शन के लिए सैकड़ों बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि महापौर नंदलाल देवांगन के हस्तक्षेप से केवल कांग्रेस पार्षदों के वार्डों में कार्य चल रहा है, जबकि अन्य वार्डों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। इस “पिक एंड चूज” की नीति के चलते स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

4 दिन का अल्टीमेटम

आयुक्त से मुलाकात के दौरान उपस्थित महिलाओं ने कड़े स्वर में चेतावनी दी है कि यदि अगले चार दिनों के भीतर नल कनेक्शन का कार्य शुरू नहीं किया गया, तो समस्त वार्डवासी लामबंद होकर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांग पूरी न होने पर महापौर कार्यालय का घेराव किया जाएगा और उग्र धरना-प्रदर्शन होगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से पार्षद बेदराम साहू, युवा नेता डोमेश देवांगन, नानक चंद साहू, जितेन्द्र यादव, राजू साहू, ओमप्रकाश साहू, नेतराम सेन, मंतराम साहू, दिलेश्वरी वर्मा, सविता साहू, अश्वनी साहू, लखनी साहू, मंजू साहू, प्रतिमा साहू, नितिस साहू, राजा पाण्डेय, गोल्डी निषाद, दुर्गा साहू और अमर सिंह सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow